MS Dhoni के बारे में कुछ रोचक तथ्य, जिससे करोड़ो फैंस है बेखबर

MS Dhoni Unknown facts:-भारत के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी क्रिकेट जगत में एक बहुत बड़ा नाम है. भारत में इनके करोड़ों फैंस है लेकिन महेंद्र सिंह से जुड़ी कुछ ऐसी रोचक बातें और फोटो जो शायद आपको नहीं पता होगा। आइये जानते है-

  • महेंद्र सिंह धोनी बॉलीवुड के एक्टर जॉन अब्राहम के लंबे बाल उन्हें बहुत पसंद थे और यही वजह है कि महेंद्र सिंह धोनी अपनी शुरुआती क्रिकेट कैरियर में लंबे बाल रखा करते थे।
ms-dhoni-football
ms-dhoni-football
  • महेंद्र सिंह धोनी हमेशा एक फुटबॉलर बनना चाहते थे, स्कूल के समय में टीम में गोलकीपर बनते थे, महेंद्र सिंह धोनी को बैडमिंटन खेलना भी पसंद था शुरुआत के दिनों में उन्हें क्रिकेट में ज्यादा रुचि नहीं थी।
ms-dhoni
  • महेंद्र सिंह धोनी को बाइक रेसिंग का बहुत शौक है उन्होंने मोटर रेसिंग में एक टीम भी खरीदा हुआ है।महेंद्र सिंह धोनी को राइडिंग का बहुत शौक है बता दें कि उनके पास दो दर्जन से ज्यादा सुपर बाइक है, बाइक्स के अलावा उनके पास हमसफर जैसी कार भी है।
MS Dhoni Leftinent Karnal
  • महेंद्र सिंह धोनी भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट कर्नल भी है उन्हें यह उपाधि 2011 में दिया गया था धोनी को बचपन से इंडियन आर्मी का हिस्सा बनना चाहते थे।आपको बता दें कि धोनी के नाम पैरा जंप लगाने वाले पहले स्पोर्ट्स पर्सन का रिकॉर्ड भी है। आगरा स्थित भारतीय सेना के पैरा रेजिडेंट से पैरा जंप लगाया था इसके लिए धोनी ने ट्रेनिंग भी लिया था बता दें कि उन्होंने 15000 फीट की ऊंचाई से छलांग लगाया था।

  • करियर के शुरुआत में धोनी का नाम बॉलीवुड के कई अभिनेत्रियों से जोड़ा गया था हालांकि उन्होंने साक्षी रावत से 2010 में शादी किया था।

  • महेंद्र सिंह धोनी क्रिकेटर बनने से पहले तीन जगह नौकरी में हाथ आजमाया था, सबसे पहले इंडियन रेलवे में टिकट कलेक्टर थे, उसके बाद उन्होंने एयर इंडिया में नौकरी किया और वही इंडिया सीमेंट जैसी कंपनी में भी उन्होंने काम किया है।एक समय था जब धोनी दुनिया के सबसे ज्यादा कमाई करने वाले क्रिकेटरों में से एक थे, आप जान ले कि सन्यास लेने से पहले धोनी 150- 160 करोड़ सालाना कमाते थे।

  • महेंद्र सिंह धोनी भारतीय क्रिकेट टीम के इकलौते ऐसे कप्तान थे जिन्होंने भारतीय क्रिकेट टीम को तीन बड़ी ट्रॉफी जिताया है जिसमें T20 वर्ल्ड कप 2007, वर्ल्ड कप 2011 और चैंपियन ट्रॉफी 2013 शामिल है।

Leave a Comment