MS Dhoni-The untold story से जमीन असमान का फर्क है रियल लाइफ की स्टोरी, जानिए क्या है हकीकत

महेंद्र सिंह धोनी किसी परिचय के मोहताज नहीं है। कैप्टन कूल के नाम से जाने-जाने वाले धोनी का नाम भारत ही नहीं बल्की पूरी दुनिया में मशहूर है। इन्होंने अपने प्रतिभा से पूरी दुनिया में लोहा मनवाया है। इनका नाम क्रिकेट जगत में बड़े अदब से लिया जाता है। दरअसल आज हम उनके लव स्टोरी के बारे में जानेंगे। वैसे तो धोनी और साक्षी की लव स्टोरी के बारे में तो पूरी दुनिया जानती है, क्योंकि उनकी बायोपिक बॉलीवुड फिल्म “धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी” में दिखाया गया था। हालांकि फिल्म में जो लव स्टोरी दिखाया गया है वह रियल लाइफ से जमीन आसमान का फर्क है। तो चलिए आज हम इस आर्टिकल में धोनी और साक्षी के बारे में बहुत सारे फैक्ट है जो फिल्म में नहीं दिखाया गया है उसे जानते हैं-

महेंद्र सिंह धोनी और साक्षी एक दूसरे को बचपन से जानते थे?

मीडिया खबर के अनुसार, आपको बता दे कि महेंद्र सिंह धोनी और साक्षी एक दूसरे को बचपन से जानते, लेकिन उनकी बायोपिक फिल्म में नहीं दिखाया गया है। बता दें कि दोनों के पिता रांची के मेकॉन में एक साथ काम करते थे यही नहीं दोनों एक साथ एक ही स्कूल में पढ़ने भी गए थे। लेकिन कुछ समय के बाद साक्षी का परिवार रांची को छोड़कर देहरादून शिफ्ट हो गया था।

कैसे हुई थी धोनी और साक्षी की मुलाकात?

रिपोर्ट की माने तो महेंद्र सिंह धोनी और साक्षी की मुलाकात लगभग 10 साल बाद साल 2007 में कोलकाता में हुआ था जब वह टीम इंडिया कोलकाता के ताज बंगाल में ठहरे हुए थे, बता दे कि साक्षी उसी होटल में इंटर्नशिप कर रही थी जहां पर दोनों की मुलाकात हुई। साक्षी के मैनेजर ने धोनी से मुलाकात करवाया था। क्योंकि साक्षी के मैनेजर युधाजीत दत्ता साक्षी के अच्छे दोस्त थे। उस मुलाकात के बाद महेंद्र सिंह धोनी और साक्षी एक दूसरे को मार्च 2008 में डेट करना शुरू कर दिया था। मुंबई में धोनी की बर्थडे पार्टी में उसी साल साक्षी पार्टी में शामिल हुई थी।

कैसे हुई थी इन दोनों की दोस्ती?

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, होटल के मैनेजर से महेंद्र सिंह धोनी ने साक्षी का नंबर मांग कर साक्षी को मैसेज किया।जब महेंद्र सिंह धोनी का मैसेज साक्षी को मिला, तो साक्षी को यकीन ही नहीं हो रहा था कि इतना बड़ा क्रिकेटर उन्हें मैसेज कर रहा है।

धोनी और साक्षी की शादी

महेंद्र सिंह धोनी और साक्षी की धीरे-धीरे दोस्ती हुई और दोस्ती प्यार में बदल गई। कई सालो के रिलेशनशिप के बाद साल 2010 में धोनी और साक्षी ने अग्नि को साक्षी मानकर शादी के बंधन में बंध गए। साल 2015 में उनकी एक बेटी हुई जिसका नाम उन्होंने जीवा रखा है।

Leave a Comment