महिला ने पत्थर के बच्चे को दिया जन्म, 15 साल से पेट में पल रहा था बच्चा, नहीं थी माँ को खबर

कई बार हमारे शरीर के अंदर क्या हो रहा है इसका पता नहीं चलता है। एक ऐसा ही मामला सामने आया है जिस पर आपको यकीन नहीं होगा। दरअसल महाराष्ट्र की रहने वाली एक महिला को 15 साल तक यह पता नहीं चला कि उसके पेट में एक बच्चा मौजूद है, जब महिला ने उसे जन्म दिया तो वह स्टोन चाइल्ड निकला यानी की पत्थर का बच्चा था।

महिला ने दिया पत्थर के बच्चे को जन्म 

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार महाराष्ट्र की रहने वाली इस महिला को 15 साल तक उसे पता भी नहीं चला कि उसके पेट के कोने में एक बच्चा भी है। जब महिला को दर्द और दूसरे परेशानीयो के वजह से ऑपरेशन किया गया तो महिला ने एक पत्थर के बच्चे को जन्म दिया।

चार महीने का था बच्चा

जानकारी के अनुसार बता दे, इस महिला को पिछले 3 साल से लगातार उल्टियां हो रही थी और पेट दर्द हो रहा था। डॉक्टर से बोलने के बाद उसे हमेशा दर्द और गैस से निजात के लिए दवाइयां देते रहते थे। लेकिन फिर भी उसे राहत नहीं मिल रही थी। जब महिला दवाईयां खा खा कर परेशान हो गई, तब वह जाकर सिटी स्कैन करवाया तो पैरों तले जमीन खिसक गई। नागपुर के प्राइवेट नर्सिंग होम में सिटी स्कैन कराया था, जहां डॉक्टरों को महिला की आंत में पत्थर जैसा कुछ दिखाई दिया, जब लेप्रोस्कोपी किया तो पता चला कि वह स्टोन नही बल्कि एक 4 महीने का बच्चा है। डॉक्टर भी यह देखकर काफी हैरान हो गए थे क्योकि यह दुर्लभ मामला था।

15 पहले करवाया था अबॉरशन

डॉक्टरों ने महिला की जल्दबाज़ी में ऑपरेशन किया, सर्जरी दो घण्टे चली और पेट से स्टोन बेबी यानि पत्थर के बच्चे को बहार निकाला। जानकारी के अनुसार, महिला ने 15 साल पहले गर्भ ठहरने के बाद अबॉरशन करवाया था उसी दौरान ये बच्चा महिला के आंत में जाकर फंस गया।

 

पिछले 400 सालों में स्टोन बेबी के 300 मामले 

आपकी जानकारी के लिए बता दे कि मेडिकल की भाषा में ऐसे स्टोन बेबी को लिथोपीडियन कहा जाता है। बता दें कि पिछले 400 सालों में स्टोन बेबी के 300 मामले सामने आए हैं। अबॉर्शन के 11,000 मामलों में ऐसा होता है कि बच्चा शरीर में कहीं और जाकर फंस जाए। ये घटना साल 2017 की है और जिस महिला के साथ यह हुआ था वह फिलहाल स्वस्थ है।

आभार-News 18 Hindi

Leave a Comment