MBA पास लड़की की शादी काफी चर्तित हो रहा है युवती की शादी सबको आश्चर्यचकित कर दिया है। दरअसल आपको बता दे कि एमबीए पास लड़की की शादी ब्रह्माकुमारी आश्रम में हुई है और यह शादी किसी इंसान से नहीं बल्कि भगवान शंकर से हुई है।
MBA पास लड़की ने भगवान शंकर से किया शदी
मीडिया खबर के अनुसार आपको बता दे कि, मध्यप्रदेश के दतिया में एक लड़की ने भगवान शंकर से शादी किया है। निकिता नाम की इस लड़की ने किसी इंसान से नहीं बल्कि भगवान शंकर से ही शादी कर लिया है। ब्रह्मकुमारी आश्रम में शादी की रस्मो के बाद मैरिज गार्डन में रात को वरमाला की रस्म हुई है। ब्रह्माकुमारी आश्रम में हल्दी मेहंदी की रस्म में हुई, मंगल गीत गाया गया।
क्या कहती है निकिता चौरसिया?
दुल्हन के रूप में सजी एमबीए पास निकिता चौरसिया का कहना है कि, संसार में हर इंसान दुखी है इसलिए हमने अध्यात्म का मार्ग चुना और भगवान शिव को पति मान कर अपना जीवन पर न्योछावर कर रही हूं। निकिता ने बताया कि जब उसने भगवान शिव से शादी करने का निर्णय लिया तो उसके परिवार और दोस्तों ने भी उसके फैसले को उचित ठहराते हुए साथ देने का निर्णय किया।
क्या कहते हैं निकिता के परिजन?
निकिता चौरसिया के परिजनों का कहना है कि निकिता के इस फैसले से समाज के लोगों की प्रतिक्रिया सही नहीं है लेकिन अच्छा करने वालों का विरोध तो हमेशा होता रहा है। निकिता की शादी करवाने वाले ब्रह्मकुमारी आश्रम से जुड़े लोगों का कहना है कि परमात्मा से एकाकर होने का मार्ग है हम लोगों को बहुत खुशी हो रही है।