MARUTI के कारों पर 9 महीने का बड़ा वेटिंग, क़ीमत बढ़ने के वजह से तेज हुई बुकिंग, जानिए क़ीमत

भारत का ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री में इस महीने दिसंबर 2022 में एक सम्मानजनक उछाल देखा जा सकता है। अगर बाहर मारुति सुजुकी की जाए तो इस कंपनी के कई मॉडल्स पर वेटिंग टाइम 6 से 9 महीने तक का देखा जा रहा है। आइए जानते हैं मारुति सुजुकी के मॉडल पर कितनी वेटिंग टाइम फिलहाल शोरूम के द्वारा दी जा रही है।

ERTIGA पर सबसे बड़ा वेटिंग

मारुति सुज़ुकी के 7 सीटर अर्टिगा मॉडल पर लगभग 9 महीने की वेटिंग फिलहाल चल रही है, सबसे कम वेटिंग ALTO एवं IGNIS पर चल रही है, यह वेटिंग टाइम लगभग 1 महीने से कम है। इसके अलावा बाकी मॉडल BREZZA, GRAND VITARA, और BALENO पर वेटिंग टाइम लगभग 3 महीने की है। मारुति सुजुकी के पॉपुलर मॉडल डिजायर पर ढाई महीने की वेटिंग एवं सियाज पर लगभग डेढ़ महीने की वेटिंग टाइम दी जा रही है।

 

क़ीमतों में बढ़ोतरी

वैगनआर एस्प्रेसो सेलेरियो और डिज़ायर पर वेटिंग टाइम लगभग 1 महीने की है। मिली जानकारी के अनुसार मारुति सुजुकी के द्वारा आने वाले जनवरी महीने में कार की कीमतों में इजाफा किया जाएगा। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार कीमतों में लगभग 1.3 परसेंट बढ़ोतरी की जा सकती है, कीमतों में बढ़ोतरी अलग-अलग मॉडल के कीमतों के अनुसार की जाएगी।

 

पहली फ्लेक्स फ्यूल प्रोटोटाइप वाहन

12 दिसंबर 2022 को दिल्ली के एक प्रदर्शनी में मारुति सुजुकी इंडिया के द्वारा भारत का पहला फ्लेक्स फ्यूल प्रोटोटाइप वाहन को प्रदर्शित किया गया, भारत के सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने भाग लिया था, इस प्रदर्शनी में मारुति सुजुकी इंडिया के द्वारा WAGONR फ्लेक्स फ्यूल प्रोटोटाइप वाहन को प्रदर्शित किया गया, जिसे 20% एथेनॉल और 85% गैसोलीन पर चलाया जा सकता है।

Leave a Comment