अगर आप भी इलेक्ट्रिक वाहन खरीदने की सोच रहे हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है।  बता दें कि वाहन निर्माता कंपनी महिंद्रा 10 फरवरी 2023 को अपने इलेक्ट्रिक वाहनों की पूरी रेंज को पेश करने वाली है।

Mahindra Born Electric

सोशल मीडिया पर जारी हुवा एक टीजर

बॉर्न  इलेक्ट्रिक के नाम से आने वाले इस रेंज को हैदराबाद में शोकेस किया जाएगा। आपको बता दें कि महिंद्रा ने EV  फैशन फेस्टिवल में शोकेस होने वाले मॉडलों के लिए सोशल मीडिया पर एक टीजर भी जारी किया है।  टीजर के अनुसार महिंद्रा 10 फरवरी 2023 को हैदराबाद में आयोजित होने वाले महिंद्रा EV  फैशन फेस्टिवल में बॉर्न  इलेक्ट्रिक कांसेप्ट EVS को  शोकेस करेगी।

पांच मॉडल और दो सब ब्रांड 

जानकारी के अनुसार,  फैशन फेस्टिवल में  महिंद्रा 5 इलेक्ट्रिक SUV को शोकेस करेगी,जिसे SUV  और BE सब ब्रांड  के तहत लाया जाएगा, इलेक्ट्रिक एसयूवी को XUV.e8, XUV.e9,  और BE.05,BE.07 और BE.09  कहा जाता है. बता दे कि इसमें से चार इलेक्ट्रिक SUV को   2024  और  1 को 2026 में डेब्यू  कराया जाएगा।

बॉर्न  इलेक्ट्रिक रेंज के तहत आने वाली इलेक्ट्रिक SUVs को INGLO प्लेटफार्म पर बनाया जा रहा है,  बता दें कि यह वही प्लेटफार्म है जिसका इस्तेमाल कुछ फोर्ड वाहनों पर भी किया जा रहा है।  कंपनी ने यह भी बताया है किINGLO  प्लेटफार्म में LFP  सेल होंगे जो प्रिज्मीय  होगा।बॉर्न  इलेक्ट्रिक कारों के लिए महिंद्रा फॉक्सवैगन  से इलेक्ट्रिक ड्राइव, बैटरी सिस्टम और इंटीग्रेटेडल  सेल खरीद रही है।  इसमेंAPP310 PMDC  मोटर है जो MEB  प्लेटफॉर्म सपोर्ट करता है।  बता दें कि इसमें  310Nm का पिक टॉर्क होगा और  इसे एक स्पीड गियर बॉक्स जोड़ा जाएगा।

Rajan Sharma

Our motive to spread genuine and verified news of Kanpur, Gorakhpur, Uttar Pradesh, Bihar and all over India.