एक आम आदमी का जीवन व्यतीत करना आजकल बहुत मुश्किल होते जा रहा है क्योंकि महंगाई दिन पर दिन बढ़ती जा रही है। जहां एक तरफ सभी सामानों के दाम बढ़ते जा रहे हैं वहीं दूसरी तरफ एक बार फिर घरेलू सिलेंडर पर महंगाई की मार पड़ी है।आपको बता दें कि घरेलू एलपीजी सिलेंडर के दाम में बढ़ोतरी की गई है। बता दें कि मिली जानकारी के अनुसार 14.2 केजी सिलेंडर के दाम में ₹50 की वृद्धि तेल कंपनियों के द्वारा की गई है।

तेल कंपनियों ने घरेलू गैस सिलेंडर के दाम में ₹50 की बढ़ोतरी की है। बता दें कि इससे पहले इसी साल मार्च महीने में सिलेंडर के दामो में ₹50 की बढ़ोतरी हुई थी जिससे लोग काफी नाराज हुए थे। लेकिन एक बार फिर दाम बढ़ने से लोग और भी ज्यादा नाराज दिख रहे हैं। सिलेंडर के दामों में एक बार बढ़ोतरी होने के बाद दोबारा घटना बहुत ही मुश्किल होता है। 14.2 केजी सिलेंडरों के दामों में बढ़ोतरी जब हुई थी उस समय सिलेंडर के दाम 949. 50 में मिल रहा था। जबकि वही गैस कंपनियों के द्वारा ₹50 बृद्धि करने के बाद दिल्ली में सिलेंडर की कीमत 999.50 रुपए हो चुका है। अगर बात करें कमर्शियल गैस सिलेंडर 19 केजी की तो 1 मई को सिलेंडर के दाम में ₹102 की वृद्धि हुई थी। कमर्शियल गैस सिलेंडर के दामों में वृद्धि होने के बाद यह 2355.55 रुपए हो गया है।

Rajan Sharma

Our motive to spread genuine and verified news of all over India.

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *