बिहार ट्रेन यात्रियों के लिए खुशखबरी, बिहार से चलने वाली ट्रेनों में अब मिलेंगे लिट्टी-चोखा, दही-चूड़ा, जानिए और क्या रहेगा शामिल

भारतीय रेलवे भारत सरकार की सबसे बड़ी आय के स्रोतों में से एक है, रेलवे अपने यात्रियों की सुविधा का ख्याल रखने में भी कोई कसर नहीं छोड़ता है। बिहार से बड़ी संख्या में लोग ट्रेनों में सफर करते हैं यात्रियों का ख्याल रखते हुए रेलवे बिहार से चलने वाली ट्रेनों में बिहार का प्रसिद्ध व्यंजन भी परोसेगा।

बिहार ट्रेनों में मिलेंगे लिट्टी चोखा, दही-चूड़ा

बिहार से ट्रेनों में सफर करने वाले यात्रियों को अब ट्रेनों में लिट्टी-चोखा, दही-चूड़ा, मखाना, मनेर का लडडू भी मिलेगा। रेलवे के द्वारा उठाए गए इस कदम से लोकल खानपान को देश में बढ़ावा मिलेगा। फिलहाल भारतीय रेलवे के द्वारा ट्रेनों में मिलने वाले पकवानों में काफी सुधार भी किया गया है।

रेलवे ने कहा है कि सभी तरह के ट्रेनों में खाने के मैन्यू में दही चूड़ा, लिट्टी चोखा, मखाना खीर सहित मनेर का लडडू भी शामिल किया जाएगा। मखाने की खीर में शुगर फ्री का भी विकल्प दिया जाएगा। रेलवे के अधिकारियों के अनुसार, ट्रेनों में यात्रियों को नाश्ते के समय यह सभी चीजें खाने में दी जाएंगी, जबकि लंच और डिनर में मोटा अनाज जैसे बाजरा, कोदो, ज्वार से बने पकवान परोसे जाएंगे।आपकी जानकारी के लिए बता दे कि आईआरसीटीसी के द्वारा यह निर्णय लिया गया है कि बिहार से लंबी दूरी के लिए चलने वाली ट्रेनों में स्थानीय स्तर के नाश्ता और खाना देगा। बता दें कि ट्रेन जिस स्टेशन से खुलेगी वहां का स्थानीय खाना मेन्यू में शामिल रहेगा।

Leave a Comment