आज शादी के बंधन में बंध जायेंगे अथिया और केएल राहुल, इतने बजे लेंगे सात फेरे, फोन ले जाने की परमिशन नही

भारतीय क्रिकेटर केएल राहुल और बॉलीवुड की हीरोइन अथिया शेट्टी आज शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। 23 जनवरी यानी आज सात फेरे लेकर एक दूसरे की हमेशा के लिए हाथ थाम लेंगे। बीते दिन रविवार को अथिया शेट्टी और केएल राहुल की संगीत फंक्शन हुआ था।

अथिया और केएल राहुल
अथिया और केएल राहुल

जानकारी के अनुसार कपल ने शादी में नो फोन पॉलिसी रखा हुआ है। इसका मतलब किसी भी गेस्ट को फोन लगाने की परमिशन नहीं है। हालांकि फिर भी कपल के संगीत सेरेमनी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

आपको बता दें कि वीडियो में सुनील शेट्टी का खंडाला वाला बंगला लाइट से सजा हुआ दिखाई दे रहा है वही केएल राहुल और अथिया शेट्टी के वेडिंग वेन्यू पर मेहमान की चहल-पहल देखी जा सकती है सभी लोग ट्रेडिशनल आउटफिट में दिखाई दे रहे हैं।

 

शाम 4:00 बजे लेंगे सात फेरे 

मीडिया खबर के अनुसार आपको बता दें कि अथिया शेट्टी और केएल राहुल आज शाम 4:00 बजे मेहमानो और परिवारों के सामने सात फेरे लेंगे। रस्में पूरी होने के बाद कपल 6:30 बजे पैपराजी से मिलेगा। शादी में लगभग 100 लोग ही शामिल होंगे।

केएल राहुल और अथिया शेट्टी की लव स्टोरी

मीडिया के अनुसार आपको बता दे कि इन दोनों कपल की मुलाकात एक कॉमन फ्रेंड के जरिए हुआ था। फिर वही धीरे-धीरे दोस्ती प्यार में बदल गई। हालांकि दोनों ने अपने रिलेशनशिप को बहुत दिनों तक छिपा कर रखा था। लेकिन अथिया शेट्टी के भाई अहान की डेब्यू फिल्म “तड़प” की स्क्रीनिंग पर हथियार केएल राहुल ने अपने रिलेशनशिप को ऑफिसियल कर दिया।

Leave a Comment