भारतीय स्टार बल्लेबाज ईशान किशन किसी परिचय का मोहताज नहीं है। ईशान किशन अपने धमाकेदार बल्लेबाजी के चलते पूरी दुनिया में फेमस है। यह विकेटकीपर भी है। हाल ही में ईशान किशन ने दोहरा शतक लगाया था जिसके बाद इनके चर्चे बढ़ गए हैं। आइए आज ईशान किशन के जन्म से लेकर क्रिकेट करियर के बारे में जानते हैं।

ईशान किशन की प्रारंभिक जीवन

आपको बता दें कि ईशान किशन का जन्म 18 जुलाई 1998 को पटना बिहार में हुआ था। ईशान किशन के कोच संतोष कुमार के अनुसार महेंद्र सिंह धोनी और ऑस्ट्रेलिया के पूर्व विकेटकीपर और बल्लेबाज एडम गिलक्रिस्ट को अपना आदर्श मानते हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि ईशान किशन का औरंगाबाद जिले से बहुत ही गहरा नाता है क्योंकि औरंगाबाद जिले के दाउदनगर अनुमंडल अंतर्गत गोरडीहा गांव में ईशान किशन का पैतृक आवास है।इशान किशन ने अपनी स्कूली शिक्षा दिल्ली पब्लिक स्कूल पटना से पूरा किया है और वही कॉलेज ऑफ कॉमर्स पटना में दाखिला लिया।

ईशान किशन की फैमिली

ईशान किशन के पिता का नाम प्रणव कुमार पांडे है जो पेशे से बिल्डर है। उनकी माता का नाम सुचित्रा सिंह है जो एक गृहणी है। उनके भाई का नाम राज किशन है जो राज्य स्तर के पूर्व क्रिकेटर है।

ईशान किशन की क्रिकेट करियर

ईशान के भाई राज किशन ने अपने बचपन में क्रिकेटर बनने का सपना देखा था। हालांकि राज एक अच्छे क्रिकेटर थे, लेकिन उन्होंने अपना सपना त्याग दिया ताकि ईशान अपनी इच्छा पूरी कर सके। राज हमेशा महसूस करते थे कि ईशान एक बेहतर खिलाड़ी बन सकते हैं। ईशान किशन की क्रिकेट कैरियर की बात करें तो, ईशान किशन भारतीय प्रथम श्रेणी के क्रिकेटर है जो घरेलू क्रिकेट में झारखंड के तरफ से खेलते हैं। वैसे तो ईशान किशन बिहार से थे लेकिन ईशान को बीसीसीआई और बिहार क्रिकेट एसोसिएशन के बीच मतभेदों के कारण इन्हें झारखंड से खेलना पड़ा।

घरेलू क्रिकेट

ईशान ने 6 नवंबर 2016 को 2016-17 रणजी ट्रॉफी में इशान किशन ने दिल्ली के खिलाफ 273 रन बनाए थे। बता दे कि यह रणजी ट्रॉफी में झारखंड के लिए किसी खिलाड़ी द्वारा बनाया गया सर्वोच्च सूरत है।

किशन ने 2017-18 रणजी ट्रॉफी में झारखंड के लिए छह मैचों में 484 रन के साथ अग्रणी रन बनाने वाले थे। जबकि 2018-19 में भी उन्होंने 9 मैचों में 405 रन के साथ अग्रणी रन बनाने वाले थे।

आपको बता दें कि, 20 फरवरी 2021 को 2020-21 के विजय हजारे ट्रॉफी के पहले दिन ईशान किशन ने मध्य प्रदेश के खिलाफ 173 रन बनाए। ईशान किशन की 173 रनों की पारी के बदौलत झारखंड को 422 रन बनाया। बता दें कि विजय हजारे ट्रॉफी में किसी भी टीम द्वारा बनाया गया सर्वोच्च स्कोर है। यही नहीं कीपरिंग करते हुए उन्होंने सात कैच भी लिए, जो की लिस्ट ए मैच में किसी विकेटकीपर द्वारा लिए गए सबसे ज्यादा कैच है।

आईपीएल

ईशान किशन को सबसे पहले, उन्हें 2018 आईपीएल के लिए मुंबई इंडियंस ने खरीदा, बता दें कि 2020 के आईपीएल में मुंबई इंडियंस के लिए 14 मैचों में 516 रन बनाए, जो सबसे अधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी थे यही नहीं ईशान किशन ने सीजन में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले पुरस्कार को भी जीता था। ईशान किशन ने एक ऐसी यादगार पारी खेली है वह भी आपको जानना चाहिए, बता दे कि उन्होंने 8 अक्टूबर 2021 को सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ 32 गेंदों में 262.50 के स्ट्राइक रेट से 84 रन बनाए थे जिसमें 11 चौके और 4 छक्के लगाए थे।

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट करियर

ईशान किशन को फरवरी 2021 में T20 सीरीज के लिए इंग्लैंड के खिलाफ भारतीय टीम में शामिल किया गया था। ईशान ने इंग्लैंड के खिलाफ T20I में 14 मार्च 2021 को डेब्यू किया। जिसमें उन्होंने 32 गेंदों में पांच चौके और चार छक्कों की मदद से 56 रन बनाए। इस मैच में उन्हें मैन ऑफ द मैच भी मिला।

ईशान किशन को श्रीलंका के खिलाफ 2021 में एक दिवसीय अंतरराष्ट्रीय और T20 अंतरराष्ट्रीय सीरीज के लिए भारतीय टीम में चुना गया। 18 जुलाई 2021 को, उन्होंने श्रीलंका के खिलाफ अपना वनडे डेब्यू किया जिसमें ईशान किशन ने 42 गेंदों में आठ चौके और दो छक्कों की मदद से 59 रन बनाए।ईशान किशन को सितंबर 2021 में 2021 आईसीसी T20 वर्ल्ड कप के लिए भारत के टीम में चुना गया था।

कौन है ईशान की गर्लफ्रेंड, और क्या करती हैं?

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार ईशान किशन की भी गर्लफ्रेंड है। जिनका नाम अदिति हुंडिया है। जानकारी के अनुसार आपको बता दे कि किशन किशन और आदिति हूंडिया की लव स्टोरी को लेकर कहा जाता है। इन्हे एक दूसरे से 2019 में प्यारा हूवा था। अदिति हुंडिया एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री का एक जाना-माना नाम हैं. मॉडलिंग से लेकर एक्टिंग की दुनिया में वह एक्टिव हैं. अदिति हुंडिया ने अपने करियर की शुरुआत साल 2017 में ‘ मिस इंडिया’ पेजेंट से की थी. इस इवेंट में उन्होंने ‘एफबीबी कलर्स फेमिना मिस इंडिया राजस्थान’ का ताज अपने सिर सजाया था.

Rajan Sharma

Our motive to spread genuine and verified news of all over India.