भारतीय इन देशो में फ्लाइट्स के वजाय घूम सकते है कार से, कई देशो में नहीं लगेगा वीजा, जानिए रोड ट्रिप

अगर आप रोड ट्रिप दूसरे देशो में घूमने जाना चाहते है तो आपको बता दें कि भारत से वो कोनसे देशों में रोड के जरिए घूमने जाया जा सकता है। भारत के लोग दूसरे देशों में जाने के लिए ज्यादातर फ्लाइट का सहारा लेते हैं लेकिन आपको बता दें कि ऐसे कई देश है जहाँ जाने के लिए फ्लाइट नहीं बल्कि रोड के सहारे भी जा सकते हैं। रोड ट्रिप से जाने का एक अलग ही अनुभव और मजा होता है वह मजा आपको फ्लाइट और ट्रेन में नहीं मिल सकता है रोड ट्रिप के जरिए आप नेचुरल ब्यूटी को करीब से देख पाते हैं और एक्सपीरियंस कर पाते हैं। जहां तक लोगों को रोडट्रिप करना बहुत पसंद होता है आइए जानते हैं कि भारत से आप किन-किन देशों में रोड ट्रिप कर सकते हैं।

मलेशिया:- यह  एक ऐसा कंट्री है जहां जाने के लिए आप रोडट्रिप का प्लान बना सकते हैं। आपको जाकर कमाल की नेचुरल ब्यूटी से रूबरू होने का मौका मिलेगा। यहां कई अच्छे बीच है। आपको बता दें कि राजधानी से क्वालालंपुर जाने के लिए दो देश म्यांमार और थाईलैंड से होकर जाना होगा। अगर आप अपनी यात्रा सुखद चाहते हैं तो अपने पास पासपोर्ट ड्राइविंग लाइसेंस और वीजा जरूर साथ लेकर जाए। भारत की राजधानी से मलेशिया की दूरी 5536 किलोमीटर है जबकि समय 95 घंटा लगता है।

थाईलैंड :- अगर आप थाईलैंड घूमने का मन बना रहे हैं तो आपको बता दें फ्लाइट से जाने के बजाय आप रोड ट्रिप कर सकते हैं यकीन मानिए आपको इसका बहुत ही अच्छा अनुभव होगा। थाईलैंड में जाकर आप वहां के ब्यूटी को करीब से देख पाएंगे यही नहीं थाईलैंड में कई खूबसूरत बीच, चर्च मंदिर भी है जहां आप अपने आपको रिलैक्स महसूस करा सकते हैं। सबसे अच्छी बात यह है कि थाईलैंड जाने के लिए आपको ज्यादा बजट की भी जरूरत नहीं है और आपको वीजा और स्पेशल परमिट की भी जरूरत नहीं होती है। राजधानी से थाईलैंड की दूरी लगभग 4138 किलोमीटर है थाईलैंड पहुंचने के लिए आपको लगभग 75 घंटे का समय लग सकते हैं।

 

श्रीलंका:- आप अगर रोडट्रिप से जाते हैं तो आपको भारत के 6 राज्यों से होकर गुजरना पड़ेगा। जानकारी के लिए बता दें कि आपको उत्तर प्रदेश,, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र,, तेलंगाना आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु जाने के बाद तूतीकोरिन पोर्ट से श्रीलंका के कोलंबो पोर्ट तक फैरी नाव ले सकते हैं। श्रीलंका की दूरी 3571 किलोमीटर है और लगभग टाइम 84 घंटे लग सकता है।

भूटान:- भूटान एक ऐसा देश है जहां आप रोड के सारे बड़े ही आसानी से प्रवेश कर सकते हैं वहीं अगर आप रोड ट्रिप के सहारे जा रहे हैं तो आपको कोई भी परेशानी नहीं होगी। भूटान जाने के लिए आपको पासपोर्ट और वीजा की भी जरूरत नहीं पड़ेगी। अगर आप बाई रोड जा रहे हैं तो आपकी जानकारी के लिए बता देगी भूटान बॉर्डर में एंट्री से पहले अपनी गाड़ी का नंबर रजिस्टर करवा लें राजधानी दिल्ली से भूटान की दूरी लगभग 1915 किलोमीटर है करीब-करीब 37 घंटे का समय आपको लग सकता है।

नेपाल:- अगर आप नेपाल घूमना चाहते हैं तो आपको कोई अच्छे नेचुरल ब्यूटी का अनुभव करेंगे। जो आपको ट्रेन और फ्लाइट में देखने को नहीं मिलेगा। नेपाल जाने के लिए आपको किसी भी तरह का वीजा की जरूरत नहीं होती है। सबसे अच्छी बात यह है कि भारतीय ड्राइविंग लाइसेंस के साथ भी आप नेपाल में ड्राइविंग कर सकते हैं। दिल्ली से नेपाल जाने के लिए आपको सुनौली बॉर्डर से प्रवेश करना होगा और मैदानी से नेपाल की दूरी लगभग 1079 किलोमीटर ।

बांग्लादेश:- बांग्लादेश एक ऐसा देश है जहां आप किसी भी मौसम में जा सकते हैं मंदिर जाने के लिए आपको सबसे अच्छी सड़क- ढाका चित्तागोंग हाईवे हैइस देश में जाने के लिए आपको पासपोर्ट ले जाना अनिवार्य होगा और आसानी से बीजेपी भारतीयों को मिल जाती है। राजधानी से बांग्लादेश की दूरी 1799 किलोमीटर है और लगभग 32 घंटे का समय लग सकता है।

तुर्की:- भारत से तुर्की रोटरी के जरिया घर जाना चाहते हैं तो यकीन मानिए आपको यह लॉन्ग ड्राइव पर मजा आएगा। कई तरह के आपको अनुभव होंगे। भारत की राजधानी से तुर्की जाने के लिए रोड मैप नई दिल्ली, लहासा, उज़्बेकिस्तान, तुर्कमेनिस्तान, ईरान, तुर्की। तुर्की में आपको बेहद ही खूबसूरत बीच देखने को मिलेगा। वही दूरी की बात करें तो लगभग 3993 किलोमीटर है।

Leave a Comment