स्मार्ट फ़ोन पर जब हम कभी कोई चीज देखते तों कई बार हमें तमाम तरीके के ऐड्स नजर आते हैं। ऐसे में यह एड्स हमारे सर्च रिजल्ट आदि पर निर्भर करते हैं। वैसे तो इसे स्किप किया जा सकता है लेकिन कुछ ऐड्स ऐसे होते हैं जिन्हें हम स्कीप नहीं कर सकते ऐसे में हम इससे बचने के तरीके ढूढ़ते रहते हैं। स्मार्टफोन पर कई तरीके के ऐड दिखते हैं कई बार कुछ ऐड आपके द्वारा नोटिफिकेशन अलाउड करने की वजह से आ जाते हैं। जिसकी वजह से आप एड के नोटिफिकेशन को ब्लॉक करके भी हटा सकते हैं। कई बार आपको वेबसाइट पर या किसी वेबपेज पर या एप्स पर एड्स दिख जाते हैं। तो आज हम आपको बताएंगे कि इन एड्स से कैसे बचा जा सकता है।

आप इन एड्स को आसानी से ब्लॉक कर सकते हैं इसके अलावा आप फोन की सेटिंग में छोटा सा बदलाव करके भी इस एड्स से छुट्टी पा सकते हैं।

ऐसे करें सेटिंग

इसके लिए आप DNS सेटिंग को चेंज कर सकते हैं। इसके लिए आपको फ़ोन सेटिंग में जाना होगा फिर wifi & internet पर क्लिक करना होगा। यहाँ पर private DNA का ऑप्शन आपको मिलेगा। जो की सामान्य रूप से ऑफ रहता है। इसपर क्लिक करके आपके सामने तीन ऑप्शन मिलेंगे। यहाँ पर आपको ऑटोमेटिक और प्राइवेट DNS का ऑप्शन मिलेगा। आपको प्राइवेट DNS का ऑप्शन पर जाना होगा जहाँ आप एड्स को ब्लॉक कर सकते है।

नहीं दिखेंगे एड्स

इसके लिए आप कई DNS प्रोवाइडर होस्टनेम का इस्तमाल कर सकते है। AdGuard कई सर्वस अलग अलग सुविधा के साथ ऑफर करता है। Ads और ट्रैकर्स को अगर आपको बंद करना है तो इसके लिए आपको tls://dns.adguard-dns.com या dns.adguard.com यूज करना होगा।

वही इसके अलावा नॉन फिल्टर सर्वर के लिए आप tls://unfiltered.adguard-dns.com का यूज कर सकते हैं। इसके अलावा आप tls://family.adguard-dns.com यूज करना होगा। जो ads के साथ ट्रैकर, एडल्ट कंटेंट को भी ब्लॉक कर सकेगा। सरवर की डिटेल एंटर करने के बाद आपको सेव पर क्लिक करना होगा। जिससे आप इन ads से छुटकारा पा सकते है।

Kush Singh

I write and review news over Kanpuriya News. My focus is to bring people near positive and genuine news only.