गोरखपुर में बनेगा 8 लेन का पुल, खर्च होंगे 338.5 करोड, लंबाई 400मी, चौड़ाई 8.50-8.50मी

गोरखपुर में जाम से निजात दिलाने के लिए निरंतर योजनायो पर कार्य होते रहता है इसी क्रम में शहर के मुख्य प्रवेश पर लगने वाले जाम से मुक्ति के लिए एक और योजना पर कार्य शुरू हो गया है। दरअसल आपको बता दें कि राप्ती नदी के घाट पर अब 8 लेन का पुल बनाया जाएगा। वर्तमान में जो पुल है उसके दोनों तरफ दो-दो लेन के नए पुल का निर्माण किया जाएगा। मिली जानकारी के अनुसार इस पर 338.5 करोड रुपए खर्च होंगे। शासन को प्रस्ताव भेज दिया गया है।

Join our verified news group for fastest updates.

भूमि अधिग्रहण पर खर्च होंगे 200 करोड़

गोरखपुर महानगर का मुख्य प्रवेश द्वार नौसड़ है यहां पर लखनऊ और इलाहाबाद से आने वाले मार्ग मिलते हैं इन दोनों मार्गो का भार नौसर से शहर में आने वाली एक सड़क और राजघाट पुल पर ही होता है। आने के  और जाने के अलग अलग पुल  होने के बावजूद भी जाम की स्थिति बनी रहती है। हालांकि इससे से निजात पाने के लिए फोरलेन सड़क को सिक्स लेन  किया जा रहा है जो कि अब अंतिम चरण में है।  मुख्यमंत्री के निर्देश के बाद पुल के विस्तार की भी योजना बनाई गई है।

Join our Telegram channel for more updates

पुल की लंबाई 400 मीटर, चौड़ाई 8.50-8.50 मीटर

यह दोनों पुल वर्तमान पुल के समानांतर बनाए जायेंगे जिसकी लंबाई 400 मीटर एवं चौड़ाई 8.50-8.50 मीटर होगी। पहले से बने पुल का निर्माण लगभग 1965 के आसपास हुआ था जो काफी जर्जर हो गया है। वहीं अगर अचानक से पुल खराब होता है तो यातायात व्यवस्था में बाधा पहुंचेगी, ऐसा ना हो इसलिए पहले ही दो-दो लेन के नए पुल बनाने की योजना तैयार किया गया है।

एसके सिंह मुख्य परियोजना प्रबंधक सेतु निगम

अधिकारी के अनुसार दोनों पुलों निर्माण का प्रारंभिक आगणन 338.5 करोड रुपए आया है प्रस्ताव तैयार करके शासन को भेज दिया गया है।

Leave a Comment