गूगल ने अपना पहला फोल्डेबल फोन पिक्सल फोल्ड अधिकारी तौर पर अनवील कर दिया है। फिलहाल गूगल ने अपने नए फोन के स्पेसिफिकेशन और कीमत का खुलासा नहीं किया है। गूगल ने अपने ट्विटर अकाउंट पर मे द फोल्ड बी विथ यू फ्रेज के साथ वीडियो टीजर पोस्ट किया है। साथ ही गूगल ने बताया है कि डिवाइस 10 मई को गूगल आईओ इवेंट में लांच किया जाएगा।

कीमत

गूगल द्वारा जारी किए गए इस नए वीडियो से यह पता चलता है कि गूगल पिक्सेल फोल्ड ट्रिपल कैमरा सेटअप के साथ आने वाला है। इसमें तीसरा लेंस एक पेरिस्कोप लेंस है। यह पेरिस्कोप लेंस समसंग गैलेक्सी s23 अल्ट्रा में भी मिलता है। एक रिपोर्ट के मुताबिक इस फोन की कीमत गैलेक्सी जेड फोल्ड 4 के समान ही होगी। यानी कि गूगल अपने इस फोन को 1.55 में लॉन्च कर सकती है। मिल सकता है 5.8 इंच का डिस्पले

वीडियो के मुताबिक गूगल के पहले फोल्डेबल स्माटफोन में एक वर्टिकल हिंज मिलेगा। जोकि टेबलेट जैसे डिस्प्ले की तरह ओपन हो सकता है। इसी तरह सैमसंग गैलेक्सी फोन लाइन अभी ओपन होती है। फोन के बंद होने पर इस्तेमाल के लिए एक एक्सटर्नल टचस्क्रीन भी मिलती है। कहा जा रहा है कि गूगल के इस फोन में 5. 8 इंच का डिस्प्ले मिल सकता है। ओपन होने पर यह 7. 6 इंच टेबलेट जैसा हो जाता है।

भारत में एक नया पिक्सल डिवाइस होगा लॉन्च

हफ्ते की शुरुआत में गूगल द्वारा यह घोषणा की गई थी कि भारत में एक नया पिक्सल डिवाइस लॉन्च हो सकता है। वहीं कंपनी ने इसका टीजर भी शेयर किया है। यह पिक्सेल 7a हो सकता है। गूगल का यह पिक्सल डिवाइस 11 मई को फ्लिपकार्ट पर लांच किया जाएगा।

10 मई से शुरू होगा गूगल का इवेंट

टेक कंपनी गूगल का साल का सबसे बड़ा इवेंट है। Google I/O 2023 10 मई से शुरू होने जा रहा है। इस इवेंट में गूगल अपने सारे ब्रांड पिक्सेल और नेस्ट के कई डिवाइस लांच करेगा।