Google new feature update-अब किसी भी वेबसाइट के बारे पूरी जानकारी देगा गूगल, जानिए कितना फायदेमंद होगा नया फीचर

Google search engine news-अगर हमें किसी भी चीज के बारे में जानना होता है तो बड़े ही आसानी से गूगल पर सर्च कर लेते हैं इसलिए कई लोग तो गूगल को गूगल बाबा कह कर बुलाते हैं। आज हम आपको गूगल सर्च इंजन से जुड़ी एक बड़ी खबर बताने जा रहे हैं जो यूजर के लिए बेहद फायदेमंद साबित होगा। दरअसल आपको बता दें कि गूगल पर आप जो कुछ भी सर्च करेंगे तो गूगल उसके बारे में पूरी जानकारी दिखाएगा, यही नहीं गूगल यह भी बताएगा कि उसने अलग-अलग रिजल्ट क्यों दिखाया है। गूगल जो भी रिजल्ट सबसे टॉप पे दिखाएगा, उस रिजल्ट के बारे में बताएगा कि उसने उस रिजल्ट को सबसे ऊपर क्यों रखा है।

आपको बता दें कि गूगल इसी साल फरवरी में About this result box को लांच किया था गूगल इसे अपडेट करने जा रही है। अगर आप नहीं जानते हैं तो यह जान लीजिए कि गूगल गूगल सर्च सामान्य तौर पर वेब पेज और क्वेरी से मिलने वाले शब्द ही दिखाता है, गूगल उस रिजल्ट को भी दिखा देता है जो सीधे तौर पर मैच नहीं करते हैं।

ये है गूगल का नया पिक्चर- 
गूगल About this result फीचर के बारे में अपने सालाना कॉन्फ्रेंस में कुछ दिन पहले इसके बारे में घोषणा किया था की गूगल का यह नया फीचर सर्च किए गए रिजल्ट के स्रोतों के बारे में जानकारी देगा। यही नहीं गूगल यह भी जानकारी देगा कि जो वेबसाइट का लिंक दिखा रहा है वह वेबसाइट कितना पॉपुलर है। गूगल इसके लिए फेमस एनसाइक्लोपीडिया विकिपीडिया के साथ काम कर रहा है, यह फीचर के द्वारा जब भी आप कुछ गूगल पर सर्च करेंगे और जो भी लिंक गूगल दिखाएगा उस लिंक के सोर्स के बारे में पूरी जानकारी गूगल देगा।

आइए गूगल के इस नए फीचर के बारे में हम आपको और विस्तार से जानकारी देते हैं। जैसे कि हमें पता है कि गूगल पर कोई भी चीज सर्च करते हैं तो गूगल सर्च रिजल्ट में कई वेबसाइट के लिंक दिखता है। गूगल के इस नए फीचर में पहले की तरह ही कुछ भी सर्च करने पर बहुत सारे वेबसाइट खुलकर सामने आ जाएंगे। लेकिन नए फीचर में खास बात यह है की गूगल जो भी लिंक दिखाएगा उसके बगल में तीन डॉट दिखेगा, आपको इस थ्री डॉट मेनू पर क्लिक करना होगा जिसके बाद गूगल आपको यह बताएगा कि यह वेबसाइट सिक्योर है या नहीं , इस वेबसाइट के बारे में विकिपीडिया पर जानकारी है या नहीं, इसके अलावा आपको यह भी पता चल जाएगा कि यह लिंक पेड है या नहीं।

अब आइए हम आपको बताते हैं कि यह नया फीचर आपके लिए कितना फायदेमंद साबित होगा। आपको बता दें कि गूगल का यह नया फीचर आपको बेहद ही फायदेमंद साबित होने वाला है आइए जानते है क्योंकि गूगल पर अगर आप फाइनेंस सर्विस, शॉपिंग और हेल्थ जुड़ी वेबसाइट के बारे में सर्च करेंगे तो इससे आपको काफी लाभ होगा। यही नहीं अगर आप किसी नई वेबसाइट के बारे में सर्च करेंगे तो आपको यह पता चल जाएगा कि यह वेबसाइट कितना पॉपुलर है। गूगल के इस नए फीचर के सहायता से आप यह भी पता कर पाएंगे कि वेबसाइट फर्जी तो नहीं है। तो गूगल का नया फीचर से यूजर्स को काफी लाभ मिलने वाला है।

Leave a Comment