बिहार के रेलयात्रियो के लिए चार नई ट्रेनो का शुरू हुआ परिचालन, जानिए रूट और टाइमटेबल

बिहार के रेल यात्रियों के लिए चार स्पेशल ट्रेनों का परिचालन शुरू किया जा रहा है, इन ट्रेनों के परिचालन के पीछे एक मुख्य वजह अग्निवीर अभ्यर्थियों भी जिनके यात्रा के लिए इन ट्रेनो का परिचालन शुरू किया गया है। इन ट्रेनों के परिचालन शुरू होने से सिर्फ अग्निवीर अभ्यार्थी ही नहीं बल्कि आम लोगों को भी इसका लाभ मिलना तय है। क्योंकि जिन रूटों पर इन चार ट्रेनों का परिचालन शुरू किया जा रहा है उन पर अच्छी खासी भीड़ देखने को मिलती है। आइए जानते हैं उन ट्रेनों के रूट और समय सीमा को विस्तार से।

05798 कटिहार बरौनी स्पेशल गाड़ी

गाड़ी संख्या 05798 कटिहार बरौनी स्पेशल गाड़ी जिसका परिचालन 19 नवंबर 2022 से 30 नवंबर 2022 तक 12 फेरों में शुरू किया गया है, रूट की बात की जाए तो यह गाड़ी कटिहार से खुलकर करगोला रोड कुर्सेला नवगछिया थाना बिहपुर महेशखूंट मानसी जंक्शन खगड़िया जंक्शन लखमीनिया बेगूसराय होते हुए बरौनी जंक्शन तक चलाई जा रही है। यह गाड़ी शाम 6:30 बजे कटिहार जंक्शन से रवाना होगी।

यह भी पढ़े बिहार के रेल यात्रीयो को एक जोड़ी स्पेशल ट्रेन की सौगात, रेलवे ने ट्वीट करके दी जानकारी, देखे पूरा शेड्यूल

05797 बरौनी कटिहार स्पेशल गाड़ी

गाड़ी संख्या 05797 बरौनी कटिहार स्पेशल गाड़ी जो कि 20 नवंबर 2022 से 1 दिसंबर 2022 तक 12 फेरों में संचालन शुरू किया गया है, इस गाड़ी का रूट बरौनी से खुलकर बेगूसराय लखमीनिया खगड़िया मानसी महेशखूंट बिहपुर नवगछिया कुरसेला कर गोला रोड होते हुए कटिहार जंक्शन को पहुंचेगी। यह गाड़ी सुबह 6:30 बजे बरौनी जंक्शन से रवाना होगी।

05788 कटिहार सहरसा स्पेशल गाड़ी

गाड़ी संख्या 05788 कटिहार सहरसा स्पेशल गाड़ी जोकि 19 नवंबर 2022 से 30 नवंबर 2022 तक 12 फेरों में संचालन शुरू किया गया है, फ्रूट की बात की जाए तो यह गाड़ी कटिहार जंक्शन से शाम 6:30 बजे रवाना होकर पूर्णिया पूर्णिया कोर्ट कृत्यानंद नगर सरसी बनमनखी जंक्शन जानकीनगर मुरलीगंज दौराम मधेपुरा होते हुए सहरसा जंक्शन को रात्रि 10:00 बजे पहुँचेगी।

05788 कटिहार सहरसा स्पेशल गाड़ी

गाड़ी संख्या 05787 सहरसा कटिहार स्पेशल गाड़ी जो कि 20 नवंबर 2022 से 1 दिसंबर 2022 तक 12 फेरों में संचालन शुरू किया गया है। रूट की बात की जाए तो यह गाड़ी सहरसा से रात्रि 12:30 पर खुलकर दौराम मधेपुरा मुरलीगंज जानकीनगर बनमनखी जंक्शन सरसी कृत्यानंद नगर पूर्णिया कोर्ट एवं पूर्णिया को होते हुए कटिहार जंक्शन सुबह 4:00 बजे पहुंचेगी।

Leave a Comment