देश के विभिन्न रूटों पर वंदे भारत ट्रेनो की संचालन किया जा रहा है भारत के कई ऐसे राज्य हैं जिन्हें वंदे भारत ट्रेन मिल चुकी है आने वाले अगले महीने तक देश के सभी राज्यों के पास एक एक बंदे भारत ट्रेन जरूर होगी। इसी क्रम में उत्तर प्रदेश के लिए वंदे भारत ट्रेन को लेकर एक बड़ी खुशखबरी सामने आ रही है मीडिया रिपोर्ट के अनुसार आपको बता दें कि, गोरखपुर- कानपुर सहीत 5 लम्बी रूटों पर वंदे भारत ट्रेन को चलाने की योजनाएं चल रही है। बताया जा रहा है कि पूर्वोत्तर रेलवे के 5 रूटों पर वंदे भारत ट्रेन चलाई जाएंगी। रिपोर्टस बताते हैं कि आईआरसीटीसी की हुई बैठक में रेलवे बोर्ड ने प्रस्ताव मांगा था जिस पर 5 रूटो को तय करके यह प्रस्ताव भेजा गया है।
इन पांच रूटों पर चलाने की है योजना
वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनो को लंबी दूरी के रूटों पर चलाया जाएगा। हालांकि कई ऐसे कई कम दूरी वाले रूट पर भी वंदे भारत ट्रेनों को चलाये जाने के लिए भी प्रस्ताव भेजा गया है। आपकी जानकारी के लिए बता दे, जिन 5 रूटो पर बंदे भारत ट्रेनों को चलाने की योजना चल रही है उनमें गोरखपुर-प्रयागराज, गोरखपुर-लखनऊ-कानपुर, काठगोदाम-आनंद विहार, लखनऊ-पटना, टनकपुर, देहरादून शामिल है।
बिहार और उत्तराखंड को भी मिलेगी राहत
इन रूटों पर वंदे भारत ट्रेनों के चलने से उत्तर प्रदेश के अलावा बिहार और झारखंड को भी फायदा होगा। उत्तर प्रदेश में वाराणसी से नई दिल्ली के बीच वंदे भारत ट्रेन का संचालन हो रहा है। जानकारी यह भी है कि नार्थ ईस्ट की पहली बंदे भारत ट्रेन को प्रधानमंत्री 29 मई को हरी झंडी दिखा सकते हैं। जानकारी के अनुसार यह ट्रेन न्यू जलपाईगुड़ी से गुवाहाटी के बीच चलाई जाएगी। यह ट्रेन न्यू जलपाईगुड़ी से गुवाहाटी के बीच 410 किलोमीटर की दूरी 6 घंटे में तय करेगी।