देश को मिली पांचवी बन्दे भारत ट्रेन की सौगात, अब साढ़े 6 घंटे में पूरा होगा सफर, देखे रूट और किराया

भारतीय ट्रेन से सफर करने वाले यात्रियों के लिए अच्छी खबर है बता दें कि देश को आज केंद्र सरकार ने एक और बंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन की सौगात दिया है। शुक्रवार 11 नवंबर को देश के  पीएम नरेंद्र मोदी ने दक्षिण भारत की पहली और देश की पांचवीं वंदे भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखा कर रवाना कर दिया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बेंगलुरु में केएसआर रेलवे स्टेशन पर उन्होंने चेन्नई- मैसूर बंदे भारत ट्रेन की सौगात दिया है।

पांचवी बन्दे भारत ट्रेन रूट और शेड्यूल 

दक्षिण भारत की पहली और देश की पांचवी बंदे भारत ट्रेन चेन्नई- बेंगलुरु एवं मैसूर के रूट पर दौड़ेगी। मिली जानकारी के अनुसार आपको बता दें कि इस रूट पर वंदे भारत ट्रेन लगभग 500 किलोमीटर की दूरी तय करेगी। यह ट्रेन सप्ताह में 6 दिन यानी बुधवार को छोड़कर बाकी के सभी दिन चलेगी। ट्रेन नंबर- 20607 चेन्नई सेंट्रल स्टेशन से सुबह 5:50 बजे से चलेगी और काटपाडी जंक्शन, केएसआर बेंगलुरु होते हुए दोपहर 12:20 बजे मैसूर जंक्शन पहुंचेंगी। जबकि दोपहर 1:05 बजे मैसूर जंक्शन से रवाना होकर रात 7:30 बजे चेन्नई सेंट्रल स्टेशन पहुंचेगी।

साढ़े 6 घंटे में पूरा होगा सफर 

दक्षिण भारत की पहली बंदे भारत ट्रेन चेन्नई सेंट्रल से मैसूर जंक्शन के बीच लगभग 500 किलोमीटर की दूरी 6 घंटे 30 मिनट में पूरा करेगी। जबकि चेन्नई से बेंगलुरु तक का सफर 4 घंटे 15 मिनट में पूरा करेगी। अधिकारियों के अनुसार यह ट्रेन 160 किलोमीटर की रफ्तार से दौड़ सकती है।

तय हुवा किराया 

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इस ट्रेन में एसी चेयर कार में चेन्नई- मैसूर तक सफर करने के लिए 1200 रुपए , जबकि एग्जीक्यूटिव चेयर कार सीट के लिए 2295 रुपए चुकाने पड़ेंगे।

चार बन्दे भारत ट्रेने को पीएम दिखा चुके है हरी झंडी 

आप जान ले कि इसके पहले चार बंदे भारत ट्रेन को प्रधानमंत्री ने हरी झंडी दिखा चुके है। पहली वंदे भारत ट्रेन दिल्ली- वाराणसी के विच शुरू की गई थी वही दूसरी दिल्ली से कटरा, तीसरी गांधीनगर- मुंबई और चौथी वंदे भारत ट्रेन ऊना- नई दिल्ली के बीच शुरू हुई थी।

Leave a Comment