धोनी के फार्महाउस में नही होता एक भी कीटनाशकों का इस्तेमाल, जानिए कुछ ख़ास बातें

भारतीय टीम के सबसे महान कप्तान महेंद्र सिंह धोनी इन दिनों जैविक फ़ार्मिंग पर जबरदस्त फोकस करते देखे जा रहे हैं। आपको बता दें कि महेंद्र सिंह धोनी का फार्म हाउस में एक बड़ी मुकाम हासिल कर ली है। इनके फार्म हाउस में तैयार सब्जियां विदेशों तक एक्सपोर्ट की जा रही हैं।

महेंद्र सिंह धोनी के इस फार्म हाउस में गेहूं मक्का सब्जियां और भी कई प्रकार की खेती की जाती है, महेंद्र सिंह धोनी के इस फार्म हाउस में पशुपालन का भी कार्य शुरू किया गया जिसमें मुर्गी गाय तथा बकरियों का पालन पोषण किया जा रहा है।

https://www.instagram.com/reel/CoZwAtWo8vV/?utm_source=ig_web_copy_link

धोनी के फार्म हाउस की सबसे बड़ी खासियत यह है कि यहां पर उगाई गई फ़सलो में किसी प्रकार के कीटनाशकों का उपयोग नहीं किया जा रहा है।

महेंद्र सिंह धोनी का यह फार्म हाउस लोगों के लिए रोजगार का एक बड़ा जरिया बन गया है, धोनी की कलाबाजी सिर्फ क्रिकेट मैदान पर कि नहीं बल्कि फार्म हाउस पर भी देखने को मिल रहा है। बीते दिनों धोनी ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल से ट्रैक्टर चलाते हुए एक वीडियो जारी किया है। जिसकी सराहना पूरे देश में की जा रही है।

Leave a Comment