माँ ने लंगर में काम करके बेटे को बनाया था क्रिकेटर, आज है करोड़ो के मालिक, कुछ ऐसा है ऋषभ पंत के सफलता की कहानी

क्रिकेट जगत में ऋषभ पंत भी एक बड़ा नाम बन गया है भारतीय क्रिकेटर और विकेटकीपर के तौर पर अपना नाम बनाने वाले ऋषभ पंत इस समय हॉस्पिटल में एडमिट है। इनके विकेटकीपिंग को देखकर इन्हें महेंद्र सिंह धोनी से भी तुलना किया जाता है। आइए आज हम लेख में ऋषभ पंत का जीवन परिचय करवाते हैं।

क्रिकेटर ऋषभ पंत का परिचय 

ऋषभ पंत को लोग विस्फोटक बल्लेबाज के रूप में भी जानते हैं, जब भी यह खिलाड़ी क्रीज पर आता है तो पूरा स्टेडियम में शोर मच जाता  है। आपको बता दे कि ऋषभ पंत का पूरा नाम ऋषभ राजेंद्र पंत है। पंत का जन्म 4 अक्टूबर 1997 को हरिद्वार, उत्तराखंड में एक ब्राह्मण परिवार में हुआ था। यह दिल्ली के लिए खेलते हैं। पंत ने क्रिकेट के सभी रूपों में बेहतरीन प्रदर्शन किया है, 2015- 16 रणजी ट्रॉफी में 22 अक्टूबर सन 2015 को अपने करियर की शुरुआत किया था। लेकिन इन्हें पहचान तब मिली, जब 2016 अंडर-19 क्रिकेट विश्व कप के लिए भारत टीम में शामिल होने के लिए नामित किए गए थे। ऋषभ पंत ने एक टूर्नामेंट में 18 बॉल में अर्धशतक पूरा किया था उस समय इन्हें काफी प्रसिद्धि मिली थी। उसके बाद भी कई बार बेहतरीन प्रदर्शन करके दर्शकों के दिल में जगह बना लिया है।

ऋषभ पंत की पढ़ाई-लिखाई

ऋषभ पंत ने शुरुआत की पढ़ाई द इंडियन पब्लिक स्कूल देहरादून से किया था उसके बाद ग्रेजुएशन की पढ़ाई श्री वेंकटेश्वर कॉलेज, दिल्ली विश्वविद्यालय नई दिल्ली से किया था। पंत क्रिकेट जगत में काफी पढ़े-लिखे खिलाड़ियों में आते हैं।

 

ऋषभ पंत की फैमिली

आपको बता दें कि ऋषभ पंत के पिता का नाम राजेंद्र पंत और माता का नाम सरोज पंत है। पंत के परिवार में मां, बहन और खुद ऋषभ पंत है, बता दें कि पंत के पिता का 2007 में हार्ट अटैक से निधन हो गया था। बता दें कि ऋषभ पंत के पिता का खुद का स्कूल था जिसमें दूर-दूर से बच्चे पढ़ने के लिए आते थे। ऋषभ पंत के सफलता में उनके मां का भी बहुत बड़ा योगदान है। पंत का परिवार बहुत ही गरीब था एक समय तो ऐसा भी आया था जब उनकी मां लंगर सेवा में काम करके घर चलाती थी।

ऋषभ पंत की पत्नी

आपकी जानकारी के लिए बता दे कि ऋषभ पंत ने अभी तक शादी नहीं किया है लेकिन पंत की गर्लफ्रेंड है जिनका नाम इशा नेगी है जो पेशे से उधमी और इंटीरियर डिजाइन का काम करती है।

ऋषभ पंत और इशा नेगी की लव स्टोरी

ऋषभ पंत और ईशा नेगी की लव स्टोरी को अभी तक 7 साल पूरे हो गए हैं, ऋषभ पंत ने एक इमेज शेयर करके 2019 में अपने प्यार के बारे में बताया था उसके बाद दुनिया को इनके लव स्टोरी के बारे में पता चला है। इशा नेगी बहुत ही खूबसूरत है, ये जितनी खूबसूरत है वैसे ही ऋषभ पंत के जिंदगी में आकर और भी खूबसूरत कर दिया है। ईशा नेगी का जन्म 20 फरवरी 1997 को देहरादून में हुआ था। ईशा नेगी के पिता एक बहुत बड़े बिजनेसमैन है।

Leave a Comment