बचपन में सपना था जहाज में उड़ना, सपना पूरा नहीं हुवा तो, घर को बनाया हवाई जहाज के जैसा

कोई भी व्यक्ति अगर कोई सपना देखता है और वह पूरा नहीं होता है तो उसे बहुत दुख होता है। आजकल एक ऐसे ही व्यक्ति की कहानी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। इस शख्स ने बचपन में सपना देखा था कि एक दिन प्लेन में बैठ कर उड़ेगा लेकिन उसका यह सपना जवानी तक पूरा नहीं हो पाया फिर उसने अपना घर बिल्कुल प्लेन की तरह ही बना दिया। अब वह व्यक्ति प्लेन में उड़ता ही नहीं है बल्कि अब तो वह प्लेन में रहता भी है। आइए उस व्यक्ति के बारे में और जानते हैं।

खुद ही बनाया हवाई जहाज के जैसा घर 

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार यह शख्स पेशे से दूर है उसका नाम क्राख पोव है और वह कंबोडिया का रहने वाला है। मिली जानकारी के अनुसार उस व्यक्ति ने अपने सपनों का घर कुछ ऐसा बनाया है जो बिल्कुल किसी हवाई जहाज के जैसा दिखाई देता है।

करीब 20,000 डॉलर किया है खर्च

बताया जा रहा है कि उसने खुद यह घर बनाया है जिसमें दो बेडरूम और बाथरूम है। सबसे खास बात यह है कि यह शख्स खुद राजमिस्त्री का काम करता है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार इस घर को बनाने के लिए करीब 20,000 डॉलर खर्च किया है। भारतीय मुद्रा में इसकी कीमत लगभग 17 लाख रुपए होगा। उस व्यक्ति का कहना है कि उसे इस घर में रहकर बहुत ही आनंद मिलता है। घर असली हवाई जहाज जैसा लगता है जब मैं अंदर चलता हूं तो लगता है जैसे एक हवाई जहाज में रह रहा हूं।

काल्पनिक फोटो

उस शख्स का कहना की?

हवाई जहाज के जैसा दिखने वाला इस घर को देखने के लिए दूर-दूर से लोग पहुंच रहे हैं। उस व्यक्ति का कहना है कि वह हवाई जहाज में उड़ना चाहता था लेकिन जब उसका यह सपना पूरा नहीं हो पाया तो उसने अपना घर हवाई जहाज के जैसा बना दिया।

Leave a Comment