CM योगी गोरखपुर को देंगे 1821 करोड़ रूपयो की सौगात, नाला, फ्लाईओवर, फोरलेन मार्ग का होगा निर्माण, जानिए

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का गोरखपुर वासियों को देंगे कुल 1821 करोड़ रूपये की सौगात

आपको बता दे उ. प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री आदित्यनाथ योगी दो दिवसीय यात्रा पर 27 नवंबर को दोपहर बाद गोरखपुर  आएंगे। आने के साथ ही शाम 4:30 बजे से स्पोर्ट्स कॉलेज में आयोजित होने वाले कार्यक्रम में 4 बड़ी परियोजनो का शिलान्यास  करेंगे। नगर निकाय चुनाव से ठीक पहले विकास की परियोजना की बड़ी सौगात 1821 करोड़ मुख्यमंत्री गोरखपुर को देंगे, जिसमे गोड़धोइया नाला , खजांची फ्लाईओवर ,सीवेरज योजना जोन सी टू पार्ट टू और भटहट – बांसस्थान फोर लेन हाईवे मार्ग का निर्माण कार्य शामिल है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दो दिवसीय दौरे के लिए 27 नवंबर को दोपहर बाद आएंगे। शाम 4:30 बजे स्पोर्ट्स कॉलेज में आयोजित होने वाले कार्यक्रम में इन चार बड़ी परियोजनाओं का शिलान्यास करने वाले हैं।  इन परियोजनाओं के पूर्ण होने से जिलेवासियों को जलजमाव से मुक्ति मिलेगी यही नहीं इसके साथ जो जाम की समस्या है उससे भी छुटकारा मिल सकती है , तथा 21 वार्डों में सीवेरज व्यस्था दुरुस्त होगी।

अपने यात्रा के दूसरे दिन यानी 28 नवंबर को माननीय मुख्यमंत्री चंपा देवी पार्क में आयोजित होने वाले सामूहिक विवाह कार्यक्रम में शामिल होंगे और करीब 1000 जोड़ों को अपना आशीर्वाद देंगे।

जानिए कहाँ कितने होंगे खर्च 

गोड़धोइया नाला जो की करीब 10 किलोमीटर में फैली हुयी है जिसको पक्का किया जायेगा , नाले के निर्माण और दोनों तरफ सड़क बनाने के लिए शासन  ने 474 करोड़ 42 लाख स्वीकृत किये है।  नाले की शुरुआत में चौड़ाई 10 मीटर होगी और आखिर यानि रामगढ़ताल के पास 20मीटर होगी।

यही नहीं इसी तरह, कौआबाग से बरगदवा फोर लेन पर प्रस्तावित खजांची फ्लाईओवर का निर्माण 96 करोड़ 50 लाख रूपये की लागत से होगा।

सीवरेज से जुड़ेंगे 21 वार्ड

गोरखपुर सीवरेज जोन सी टू पार्ट टू  योजना से रोहिनी नदी में गिरने वाले तीन नालों से सम्बंधित 21 वार्डों को सीवरेज नेटवर्क से जोड़ा जायेगा | इसकी लागत 561 करोड़ 34 लाख रूपये की है।

Leave a Comment