मार्च महीना के साथ ही 2022-23 फाइनेंसियल ईयर भी समाप्त हो जाएगा। मार्च महीने के बाद कई चीजे बदल जाएंगी 1 अप्रैल के बाद कई नए नियम लागू होने वाला है। इनमें से एक नियम BS6 फेज-II नए एमिशन नॉर्म्स का है। जिसके चलते कई कारें ाबंद होने वाली है। इस नियम के चलते वाहन निर्माता कंपनियां अपने सभी कारो के इंजन को अपडेट कर रही हैं अब इस वजह से कारों की कीमत भी बढ़ने वाली है। कई कंपनियों ने तो बढ़ाना भी शुरू कर दिया है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार जिन मॉडलो के बिक्री सेल्स में कम है उनको कंपनी बंद ही कर रही है जबकि कुछ कंपनियां अपने स्टॉक खाली करने के लिए कई शानदार डिस्काउंट ऑफर दें रहीं हैं। आइये जानते है कौन सी कंपनी कौन कौन से मॉडल्स को बंद करने वाली है और स्टॉक खाली करने के लिए क्या ऑफर्स दे रही है।

 

हौंडा बंद करेगी यह पांच मॉडल्स

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार आपको बता दे कि हौंडा अपने पांच मॉडल्स को बंद करने वाली है जिनमें हौंडा सिटी 4th gen, सिटी 5th Gen(डीजल), अमेज (डीजल), जैज और WR-VI वही कंपनी ने इसका प्रोडक्शन पहले ही बंद कर दिया था।

महिंद्रा बंद करेगा यह तीन मॉडल

रिपोर्ट के अनुसार महिंद्रा भी अपने कुछ मॉडल्स को बंद करने वाली है जिनमें मराजो, अल्टुरस G4 और KUV100 है। कंपनी के द्वारा स्टॉक को खाली करने के लिए ₹70,000 का ऑफर दिया जा रहा है।

हुंडई बंद करेगी यह दो मॉडल्स

हुंडई कंपनी भी भारतीय बाजार में अपने दो कारों को बंद करने वाली है इनमें वरना (डीजल), और  को बंद करेगी। कंपनी स्टोर को खाली करने के लिए 1.25 लाख रुपए तक का बेनिफिट्स दे रही है।

Rajan Sharma

Our motive to spread genuine and verified news of all over India.