शेयर मार्केट में निवेश करने वाले लोगों के लिए एक बेहतरीन समय और मौका सामने आ रहा है ताजा जानकारी के अनुसार भारत की दिग्गज कंपनी ब्रिटानिया ने अपने शेरहोल्डर्स के लिए नए डिविडेंड का ऐलान किया है।

कंपनी ने अपने बोर्ड की तरफ से अंतरिम डिविडेंड की घोषणा 72००% तय की है, जानकारी के लिए आपको बता दें कि ब्रिटानिया इंडस्ट्रीज में वित्तीय वर्ष 2022 से 2023 के लिए अंतरिम डिविडेंड की घोषणा ₹72 प्रति शेयर के हिसाब से किया है या जानकारी कंपनी की तरफ से आधिकारिक रूप से शेयर बाजार में जारी की गई है। निदेशक मंडल में हुए बैठक के अनुसार फाइनेंशियल ईयर 2022 से 2023 के लिए ₹1 अंकित मूल्य के शेयर निवेशकों को ₹72 प्रति शेयर का अंतरिम डिविडेंड दिया जाएगा।

 

ताजा जानकारी के अनुसार अंतिम भुगतान के लिए पात्रता करने की तारीख 13 अप्रैल 2023, तय की गयी है। महत्वपूर्ण जानकारी देते हुए आपको बता दें कि वित्तीय वर्ष 2021 से 2022 ब्रिटानिया इंडस्ट्रीज ने ₹56 50 पैसे प्रति शेयर की दर से अंतरिम डिविडेंड का भुगतान किया था।

 

रिजल्ट की बात की जाए तो पिछले 6 महीने में ब्रिटानिया के शेयर में अच्छी खासी तेजी देखने को मिल रही है, रिकॉर्ड की माने तो पिछले 6 महीने में स्टॉक में 13% तक का इजाफा देखा गया है, सूत्रों की जानकारी यह बताती है कि अगले साल 2024 तक ब्रिटानिया इंडस्ट्रीज में महिला कर्मचारियों की संख्या बढ़ाकर 50% तक ले जाने की योजना तैयार कर ली गई है, ताजा रिपोर्ट के अनुसार ब्रिटानिया इंडस्ट्रीज में फिलहाल 41% महिला कर्मचारी कार्यरत है।

Kush Singh

I write and review news over Kanpuriya News. My focus is to bring people near positive and genuine news only.