पुरे बिहार में इस समय कड़ाके की ठण्ड कहर बरपा रहा है। बिहार में ठण्ड की वजह से लोगो का जन जीवन अस्त ब्यस्त हो गया है। घर से निकलना तो दूर की बात है लोगो का रोजमर्रा का काम भी करना मुश्किल हो गया है। पछुवा हवा के वजह से ठण्ड और बढ़ गयी है, बता दें की आज से अभी और पारा गिरने का अनुमान है। आपको बता दें कि डॉ राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा के मौसम वेधशाला के आंकड़ों के अनुसार जनवरी के महीने में के अनुसार उत्तर बिहार में गुरुवार के दिन अधिकतम तापमान सबसे कम रिकॉर्ड किया गया है।

बिहार में 64 सालो का टुटा रिकॉर्ड

केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा के मौसम वैज्ञानिक गुलाब सिंह के अनुसार साल 1960 से लेकर 2023 तक का अधिकतम तापमान सबसे कम रहा है। उत्तर बिहार में पिछले 64 साल में सबसे कम अधिकतम तापमान जनवरी का दर्ज किया गया है। देखा जाए तो ठंड ने  64 सालो का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। खबर के अनुसार अभी और भी पारा गिरने वाला है।

15 जनवरी तक पड़ने वाली है ठण्ड 

मौसम विभाग के द्वारा शीतलहर का अलर्ट जारी करते हुए बताया गया है कि अगले 5 दिनों तक ठंड से राहत बिल्कुल भी नहीं मिलने वाली है। विभाग के द्वारा ठंड से सावधानी बरतने की अपील की गई है और कहा गया है कि 15 जनवरी तक पड़ने वाली है। मौसम विभाग के अनुसार 9 जनवरी के बाद मौसम में सुधार का अनुमान है।

बिहार के अलग अलग जिलों का रिकॉर्ड 

मौसम विभाग की ओर से मिली जानकारी के अनुसार भागलपुर में ठंड को देखते हुए भीषण शीत दिवस की चेतावनी दी गई है। बीते दिन गुरुवार को पूर्णिया, सबौर( भागलपुर), डेहरी रोहतास, मोतिहारी(पूर्वी चंपारण), ठंड की चपेट में रहा है। इसके अलावा आपको बता दें कि समस्तीपुर, किशनगंज और बाल्मीकि नगर में 10 डिग्री, पूर्णिया और भागलपुर में 9.8 डिग्री, गया 9.6 डिग्री, सबौर और पूर्वी चंपारण 9.5 डिग्री, नवादा 9.2 डिग्री, रोहतास और सिवान में 9 डिग्री और शेखपुरा में 8.5 डिग्री न्यूनतम तापमान रिकॉर्ड किया गया।

Rajan Sharma

Our motive to spread genuine and verified news of all over India.