भागलपुर से इस रेल रूट पर 499 यात्रीयो से वसूला गया 4.13 लाख जुर्माना, आगे भी जारी रहेगा अभियान

भागलपुर से कई रेलखंड पर लगातार ट्रेनो में टिकट चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है, इस अभियान रेलवे के अधिकारी टीटीइ और जीआरपी शामिल है। भागलपुर के हँसडीहा रेलखंड पर रविवार से ही टिकट चेकिंग अभियान शुरू किया गया है। मिली जानकारी के अनुसार इस चेकिंग अभियान में लगभग 499 रेलयात्री बिना टिकट रेल यात्रा करते हुए पाए गए हैं। बेटिकट यात्रीयो का तुरंत चालान किया गया एवं उनसे जुर्माना भी वसूला गया।

 

499 यात्रीयो से वसूला गया 4.13 लाख
पूर्वोत्तर रेलवे के ओफिसियल ट्विटर हैंडल से मिली जानकारी के अनुसार बेटिकट यात्रीयो से वसूले गए जुर्माना की राशि लगभग 4 लाख 13 हज़ार 194 रुपए है, रेलवे के अधिकारी एसीएम विप्लेश कुमार चौधरी ने जानकारी देते हुए बताया है की यह टिकट चेकिंग अभियान आगे भी इसी प्रकार जारी रहेगा। टिकट से सम्बंधित एक महत्वपूर्ण जानकारी जो बहुत हाई काम रेलयात्रियो के पास रहती है आइए जानते हैं विस्तार से, WHATSAPP ग्रूप JOIN करने के लिए यहाँ CLICK करें 

 

टिकटों में रहता है बीमा का विकल्प 
अगर कोई रेलयात्री बिना टिकट यात्रा करता है, तो उस स्थिति में अगर यात्रा के दौरान रेलयात्री के साथ कोई अप्रिय घटना घटती है तो ऐसे केस में किसी प्रकार की जवाबदेही रेलवे प्रसासन की नही होगी। इसलिए टिकट यह दर्शाता है की घटना एक रेलयात्री के साथ सफ़र के दौरान हुआ है तो रेलवे उसपर त्वरित कार्यवाही करता है, अर्थात् ट्रेनो में आरक्षित टिकटों में बीमा का भी विकल्प दिया जाता है।

Leave a Comment