नहीं देखी होगी इंसान और पक्षी की ऐसे अनोखी दोस्ती, घाव पर लगाया था मरहम पट्टी, अब छोड़ता साथ

अपने जानवर और इंसान की दोस्ती के किस्से बहुत से सुने होंगे, लेकिन उत्तर प्रदेश के अमेठी में एक इंसान और एक पक्षी की दोस्ती चर्चा का विषय बना हुआ है। आपको बता दें कि गौरीगंज तहसील के जामो ब्लॉक के मुंडका गांव में एक पक्षी और युवक की दोस्ती हकीकत बन गई है। बता दें कि एक युवक ने घायल सारस पक्षी को कुछ महीने पहले बचाया था जिसके बाद उस युवक से सारस की दोस्ती ऐसी हो गई है कि अब वह उसके साथ ही घर में रहता है। बिना किसी स्वार्थ के आरिफ और सारस (पक्षी) की दोस्ती इतनी मजबूत हो गई है कि दोनों एक दूसरे के बिना एक पल भी नहीं रह पाते हैं।

ऐसे हुई थी आरिफ और सारस की दोस्ती ?

आपको बता दें कि, आरिफ बताते है कि वह एक किसान है अगस्त 2022 में आरिफ अपने खेतों की तरफ गए हुए थे, जहां पर उन्होंने एक सारस पक्षी को देखा जिसका पैर टूटा हुआ था। जब आरिफ उसके पास गए तो वह भागा और आरिफ के तरफ दया की दृष्टि से देखने लगा। उस पक्षी को अपने घर उठा कर ले आए और उसका मरहम पट्टी और इलाज कर के उसे ठीक कर दिया। आरिफ और उनके घर वालों को लगा कि पक्षी अब ठीक हो गया है अब वह उड़ जाएगा, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। आरिफ की सेवा ने पक्षी का ऐसा दिल मोह लिया कि वह उनके घर ही रहने लगा। तब से लेकर अभी तक आरिफ और सारस की दोस्ती इतनी मजबूत हो गई है कि वह साथ में खाना खाता है आरिफ जहा जाते हैं वहां वहां सारस जाता है। ऐसा मान लीजिए कि,आरिफ के परिवार का अब वह एक हिस्सा बन चूका है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Mo Arif (@arif__gurjar)

आरिफ के साथ खाता है खाना, बाजार भी जाता है साथ में

आपको बता दें कि, आरिफ जहां जहां जाते हैं वहां वहां वह जाता है और उनके साथ ही खाना दिखाता है। इतना ही नहीं है आरिफ जब बाजार जाते हैं तो वह बाइक से जाते हैं, जबकि सारस उड़ते हुए उनके साथ जाता है। जब वह दुकान पर सामान लेते हैं तो वह बगल में खड़ा रहता है ऐसी दोस्ती देखकर लोग आश्चर्यचकित हो जाते हैं। आरिफ के साथ-साथ उनके घर वाले भी उसके साथ घुल मिल गए हैं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Mo Arif (@arif__gurjar)

सारस के प्रतिदिन का खाना

आरिफ बताते हैं कि, वह रोजाना है सुबह दो अंडे खिलाते हैं, दिन में रोटी चावल और सब्जी खाता है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Mo Arif (@arif__gurjar) 

जय-वीरू जैसी है दोस्ती

आरिफ और सारस की दोस्ती इतनी मजबूत है कि आरिफ के अलावा उसे कोई भी हाथ नहीं लगा सकता है। उनके अलावा जब कोई भी उसे छूने की कोशिश करता है तो वह अटैक करता है।

Leave a Comment