अमेरिकी वीजा की चाह रखने वाले भारतीयों के लिए अच्छी खबर, खोला गया एक लाख नया वीजा का स्लॉट

अमेरिकी वीजा की चाह रखने वाले भारतीयो के लिए अच्छी खबर है मिली खबर के अनुसार बता दें कि जहा एक तरफ अमेरिकी वीजा के लिए वेटिंग पीरियड कम किया जा रहा है वहीं दूसरी ओर एक लाख नए वीजा का स्लॉट खोला गया है। बता दें कि कुछ अहम कदम भी उठाए गए हैं वही नियमों में भी कुछ बदलाव किया गया है। इसके अलावा आपको बता दें कि एच और एल वर्क वीजा के लिए एक लाख स्लॉट भी खोले गए हैं।

अमेरिका ने जारी किया 82,000 स्टूडेंट्स

अमेरिकन एंबेसी के एक वरिष्ठ अधिकारी के अनुसार इस साल अमेरिका ने भारतीय छात्रों को 82 हजार स्टूडेंट वीजा जारी किया है। वहीं इसके बाद अगले प्राथमिकता अन्य वीजा से जुड़े वेटिंग पीरियड को खत्म करना है जिसमें एच और एच कैटेगरी के अनिवासी वर्क वीजा के साथ प्रतिष्ठित एच-1 बी वीजा, बी-1 बिजनेस वीजा,बी-2 टूरिज्म वीजा एवं शिपिंग व एयरलाइंस कंपनियों के क्रू के लिए वीजा भी शामिल है।

अमेरिकी अधिकारी के अनुसार अमेरिका शुरुआत में इन श्रेणियों में अप्लाई करने वालों पर आक्रमक ढंग से फोकस करेगा। ड्रॉप बॉक्स सुविधा का इस्तेमाल किया जाएगा। यही नहीं इसके अलावा फर्स्ट टाइम अप्लाई करने वालो से पहले उन्हें तरजीह दी जायेगी। पहले वीजा उन्हें दी जाएगी। अधिकारियो के अनुसार वेटिंग पीरियड जितना कम हो सके किया जाय। अगले साल जून-जुलाई 2023 तक इस लक्ष्य पूरा करने की कोशिश है। प्राथमिकता अमेरिका में रह रहे को एच-1 बी विजा होल्डर भारतीयों को दी जाएगी जिन्हे अपने फॅमिली से मिलने देश आना चाहते है। वही इसके बाद जो लोग फर्स्ट टाइम अप्लाई करने वाले है उनपर ध्यान दिया जायेगा।

Leave a Comment