रांची के रिम्स अस्पताल में इटखोरी चतरा की एक महिला ने एक साथ 5 बच्चों को जन्म दिया। इस बात की जानकारी खुद रिंग्स अस्पताल में अपने ट्विटर हैंडल द्वारा दिया। प्रसव प्रक्रिया डॉक्टर बाला सिंह के नेतृत्व में सफलतापूर्वक कराई गई। बच्चे अभी डॉक्टर की निगरानी में हैं। आइए जानते हैं क्या है पूरा मामला।

रिम्स अस्पताल में एक महिला ने दिया 5 बच्चों को जन्म

झारखंड के रिम्स अस्पताल के महिला एवं प्रसूति विभाग में इटखोरी चतरा की एक महिला ने एक साथ 5 बच्चों को जन्म दिया है। प्रसव प्रक्रिया डॉ शशि बाला के नेतृत्व में सफलतापूर्वक कराई गयी है। इस अस्पताल में ऐसा पहली बार नहीं हुआ है, इससे पहले भी एक महिला एक साथ 4 बच्चों को जन्म दे चुकी है, जिन्हें डॉक्टर की निगरानी में कुछ दिनों तक रखने के बाद जच्चा और बच्चा दोनों को पूरी तरह से स्वस्थ करके घर भेजा जा चुका है।

बच्चे NICU में डॉक्टरों की निगरानी में हैं

ट्विटर द्वारा साझा की गई जानकारी के मुताबिक बच्चे अभी NICU में डॉक्टर की निगरानी में है। हालांकि जच्चा और बच्चा दोनों ही स्वस्थ हैं लेकिन बच्चों का वजन अभी 1 किलो से कम है, जो कि सामान्य से काफी कम है,और यह प्रीमेच्योर डिलीवरी है, इस वजह से बच्चों को अभी डॉक्टरों की निगरानी में NICU में रखा गया है। उम्मीद है जल्द ही जच्चा बच्चा दोनों को पूरी तरह से स्वस्थ करके घर भेज दिया जाएगा।