अज हर किसी के मन मे ₹2000 के नोट से संबंधित कई प्रकार के प्रश्न उठते हैं, जिनका जवाब भी उन्हें आसानी से नहीं मिल पा रहा है, ₹2000 की नोट को लेकर कई प्रकार के अफवाहों ने भी लोगों को भटका रखा है, लेकिन इससे संबंधित सबसे सही सूचना क्या है आइए जानते हैं विस्तार से।
इन सवालों ने भटका रखा है ध्यान
इन दिनो सभी के मन में सबसे पहला सवाल यह आ रहा है कि आखिर ₹2000 के नोट एटीएम से क्यों नहीं निकल रहे हैं, इसी सवाल ने लोगों का मन में यह जगह बना लिया है कि कहीं ₹2000 के नोट बंद हो गए हैं या बंद हो सकते हैं। इस समस्या को देखते हुए सरकार ने खुद इससे संबंधित जरूरी जानकारी जारी की है।
वित्त मंत्री द्वारा संसद भवन में सम्बोधन के दौरान मिला महत्वपूर्ण जानकारी
भारत के वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने संसद भवन में संबोधन के दौरान यह बात कही है कि किसी भी बैंक को एटीएम में ₹2000 के नोट भरने या ना भरने के लिए किसी भी प्रकार का निर्देश सरकार के द्वारा नहीं दिया गया है।
क्या है अधिकारीक रिपोर्ट
रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने भी साल 2022 के वार्षिक रिपोर्ट में ₹2000 के नोट के छपाई से संबंधित कुछ जरूरी जानकारियां जारी किए हैं, इससे पहले आपको बता दें कि ₹2000 के नोट नवंबर 2016 में लागू नोटबंदी के बाद पहली बार रिजर्व बैंक के द्वारा जारी किया गया था।
सर्कुलेशन रेकर्ड कर रहा है हैरान
अब बात रिकॉर्ड की की जाए तो साल 2017 के 30 मार्च तक ₹2000 के नोट के सरकुलेशन की हिस्सेदारी लगभग 50.2 फीसद थी, वही साल 2022 के 31 मार्च के रिकॉर्ड की बात की जाए तो ₹2000 के नोट की सरकुलेशन हिस्सेदारी 13.8 फीसद देखी गई है।
रेजर्व बैंक ऑफ़ इंडिया ने खत्म किए सभी अफ़वाह
रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने सभी अफवाहों को दरकिनार करते हुए यह साफ-साफ कहा है कि उनके द्वारा ₹2000 के नोट को बंद करने की या अब तक कोई आधिकारिक ऐलान नहीं किया गया है, इसमें एक जरूरी सूचना यह जारी की गई है कि रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के द्वारा ₹2000 के नोट की छपाई फिलहाल बंद है।