तेल कंपनियों ने बिहार के लोगों को बहुत बड़ी राहत दी है। दरअसल, बिहार के ज्यादातर जिलों में पेट्रोल और डीजल के दामों में गिरावट दर्ज की गई है। जिसमें मुख्य रुप से पटना, मुजफ्फरपुर, भागलपुर, पूर्णिया, औरंगाबाद, कटिहार, मोतिहारी, लखीसराय, नालंदा, सीतामढ़ी समेत अन्य शहरों के नाम भी शामिल है। सबसे ज्यादा पेट्रोल और डीजल के दामों में गिरावट पूर्णिया में दर्ज की गई है, जहां लगभग ₹1 प्रति लीटर की दर से तेल सस्ता हुआ है।
# कहीं आई दामों में गिरावट तो कही हुई हल्की बढ़ोतरी__
राजधानी पटना में रविवार को तेल के दाम में गिरावट देखने को मिली। यहां पेट्रोल 35 पैसे और डीजल 32 पैसे प्रति लीटर सस्ता हो गया है। मुजफ्फरपुर में भी पेट्रोल के दाम 30 पैसै और डीजल के 28 पैसे प्रति लीटर कम हो गए।
भागलपुर में पेट्रोल 37 पैसे और डीजल 35 पैसे प्रति लीटर सस्ता हुआ है। हालांकि गया, बक्सर, बांका, गोपालगंज, मधुबनी, समस्तीपुर, सारण, सुपौल और वैशाली जिले में तेल के दामों में हल्की बढ़ोतरी हुई। वहीं, शिवहर, शेखपुरा, मुंगेर, खगड़िया, दरभंगा, अरवल, अररिया और बेगूसराय जिले में तेल के दाम रविवार को स्थिर हैं ।
# सभी शहरों के नए रेट____
शहर पेट्रोल रु.प्रति लीटर डीजल रु. प्रति लीटर
अररिया 109.23 95.88
अरवल 107.81 94.57
औरंगाबाद 108.35 95.07
बांका 108.84 95.51
बेगूसराय 106.95 93.74
भागलपुर 108.31 95.01
भोजपुर 107.89 94.65
बक्सर 108.76 95.46
दरभंगा 107.91 94.65
पू. चंपारण 108.64 95.35
गया 108.31 95.04
गोपालगंज 108.77 95.46
जहानाबाद 107.74 94.51
जमुई 108.96
कैमूर 108.97 95.65
कटिहार 108.70 95.38
खगड़िया 107.59 94.34
किशनगंज 109.35 95.99
लखीसराय 108.24 95.97
मधेपुरा 108.25 94.96
मधुबनी 108.63 95.32
मुंगेर 109.15 95.80
मुजफ्फरपुर 108.06 94.78
नालंदा 107.65 94.42
नवादा 108.35 95.07
पटना 107.24 94.04
पूर्णिया 108.71 95.39
रोहतास 108.77 95.47
सहरसा 108.07 94.79
समस्तीपुर 107.39 94.15
सारण 107.81 94.57
सीवान 108.46 95.17
शेखपुरा 108.56 95.27
शिवहर 108.56 95.25
सीतामढ़ी 108.44 95.14
सुपौल 108.88 95.55
वैशाली 107.85 94.58
प. चंपारण 109.00 95.68