प्रयागराज में ऑक्सीजन के चलते नहीं टूटेंगी सांसे, यूपी के उप मुख्यमंत्री ने नये ऑक्सीजन प्लांट का किया सीलन्यास

कोरोनावायरस के दूसरे लहर में न जाने कितनी जिंदगीयां ऑक्सीजन के चलते अपना दम तोड़ दिया। प्रयागराज में ऑक्सीजन के चलते  किसी की सांसे ना रुके इसके लिए काफी तैयारियां चल रही है। यूपी के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या द्वारा आज प्रयागराज में ऑक्सीजन प्लांट का शिलान्यास किया गया।

जिस प्लांट का आज शिलान्यास किया गया यह प्लांट नैनी के औद्योगिक क्षेत्र में शुरू हो रहा है। वायरस संक्रमण काल में दूसरे राज्यों से ऑक्सीजन मंगवाना  पड़ रहा था, जिसके चलते हैं बहुत सारी परेशानी आ रही थी। शहर को आत्मनिर्भर बनाया जा रहा है और खुद अक्सीजन प्लांट लगाकर ऑक्सीजन के किल्लत को खत्म किया जाएगा।

वायरस संक्रमण तो इतना जल्दी खत्म नहीं होगा लेकिन ऑक्सीजन के चलते किसी की सांसे ना रुके  इसके लिए पहले से पूरी तैयारी की जा रही है। हॉस्पिटल्स में भी काफी सुधार देखने को मिल रहा है। अनुमान यह है की कोरोना का तीसरा लहर पहले और दूसरे लहर से ज्यादा खतरनाक होगा, लेकिन इससे निपटने के पहले से तैयार रहना होगा।

बुधवार को इस नए प्लांट के शिलान्यास के लिए 11:00 बजे उपमुख्यमंत्री राजकीय हेलीकॉप्टर से प्रयागराज पहुंचे और शिलान्यास किया, उप मुख्यमंत्री के साथ कैबिनेट मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह भी मौजूद थे। वही केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी भी वर्चुअल शामिल थे।

खबर के अनुसार हम आपको बता दें कि प्रभाव्य  इंडस्ट्री से बनाया गया अक्सीजन 3 सरकारी अस्पतालो  को मुफ्त में दिया जाएगा। यह तीन सरकारी अस्पताल काल्विन, डफरिन और टीबी सप्रू  को मुफ्त में दिया जाएगा। उप मुख्यमंत्री सर्किट हाउस में अधिकारियों के साथ कुछ वार्तालाप करेंगे और गुरुवार सुबह 10:00 बजे के आसपास लखनऊ के लिए निकल जाएंगे।

Leave a Comment