गोरखपुर से प्रयागराज के लिए इस रूट से शुरू होगी बस सेवा, 60KM घटेगी दुरी, किराया भी 50रु होगा सस्ता

गोरखपुर से प्रयागराज सफर करने वाले यात्रियों के लिए अच्छी खबर है, बता दें कि परिवहन निगम ने गोरखपुर से कम्हरिया घाट पुल से होकर प्रयागराज के लिए बसों को चलाने को लेकर तैयारी तेज़ कर दिया है। अच्छी बात है कि रूट सर्वे भी पूरा कर लिया गया है अब मार्ग और किराया तय करने के बाद रोडवेज बसों का संचालन शुरू हो जायेगा।

50 से 60 KM कम हो जायेगी दुरी, किराया भी  50रु हो जायेगा सस्ता

गोरखपुर के कम्हरिया घाट पुल बन जाने से प्रयागराज, अंबेडकर नगर और अयोध्या जाने के लिए एक नया मार्ग मिल गया है। इस पुल से होकर गोरखपुर से प्रयागराज की दुरी 50 से 60 किलोमीटर कम हो जायेगी वही दुरी कम होने के साथ-साथ किराया भी लगभग 50 रुपया सस्ता हो जायेगा। खबर के अनुसार अनुमान यह है कि कम्हरिया घाट पुल से होकर प्रयागराज जाने के लिए गोरखपुर से सिकरीगंज या खलीलाबाद से घनघटा होकर बसें संचालित की जाएँगी।

बसों के चलने से इस क्षेत्र के लोगो को भी होगा लाभ 

आपको बता दें कि गोरखपुर से कम्हरिया घाट,रामनगर,शाहगंज,और जौनपुर होकर बसें सीधे प्रयागराज पहुचेंगी। इन बसों के शुरू होने से गोरखपुर सहित सिकरीगंज, खलीलाबाद, घनघटा और कम्हरियाघाट क्षेत्र के लोगो बहुत ही राहत मिलेगी। प्रयागराज जाने वाले यात्री कम समय में ही यात्रा कर सकेंगे।

जानिए क्या कहते है अधिकारी

परिवहन निगम क्षेत्रीय प्रबंधक पीके तिवारी के अनुसार कम्हरियाघाट पुल से रोडवेज बसों का संचालन जल्द शुरू किया जायेगा, सर्वे का काम लगभग पूरा हो चूका है अब वही मार्ग और किराया निर्धारित होने के बाद राप्तीनगर डिपो की बसें कम्हरियाघाट पुल से होकर चलने लगेगी।

Leave a Comment