गोरखपुर शहर में अब ई-रिक्शो के लिए तय हुवा रूट, निर्धारित किये गए 19 रुट, एसपी ट्रैफिक ने बैठक में लिए 7 बड़े फैसले

गोरखपुर शहर में अब ई-रिक्शों का भी रूट तय कर दिया गया है। बता दे कि शहर में ई-रिक्शा की संख्या दिन पर दिन बढ़ती जा रही है। ई रिक्शों के रूट निर्धारित नहीं होने के वजह से सभी रिक्शों का संचालन एक ही रोड पर हो रहा है। यही नही रिक्शो को रोड पर ही खड़ा किया जा रहा है जिससे जाम की स्थिति बनती रहती है।

ई- रिक्शों के लिए तय हुए 19 रूट

शहर में बढ़ती ई रिक्शा और जाम की खबर मिलने पर एसपी ट्रैफिक ने आर टी ओ की मौजूदगी में यूनियन के पदाधिकारियों के साथ बैठक किया है। आपको बता दे की बैठक में कई अहम फैसले लिए गए है। इस बैठक में यूनियन के अध्यक्ष राजू शेख, सरवर आलम, मनोज कुमार, रूप नारायण, घन श्याम पासवान मौजूद थे

बैठक में लिए गए ये फैसले

आपको बता दे कि शहर में ई रिक्शों को चलाने के लिए 19 रूट निर्धारित किए गए है। आर टी ओ कार्यालय में
बहुत जल्द कैंप लगाया जाएगा और रूटो का वितरण किया जायेगा।

 

  • ई रिक्शों का कलर कोड किसी भी हालत में बदला नही जायेगा।

 

  • ई रिक्शों को चलाने के लिए रूट नंबर दिया जाएगा।

 

  • ई रिक्शों की बाहरी बनावट में कोई छेड़ छाड़ नही किया जा सकता।

 

  • ई रिक्शों पर अधिकतम पांच सवारी ही बैठा सकते है।

 

  • ई रिक्शा चालक सवारियों को चौराहों से पहले या बाद में उतारेंगे।

 

  • ई रिक्शा चलाने के लिए ड्राइविंग लाइसेंस अनिवार्य है, नही होने पर कार्यवाही की जायेगी।

 

  • चालको को ट्रैफिक नियमों का पालन करना अनिवार्य होगा।

Leave a Comment