गोरखपुर रूट डायवर्सन, आज से इन मार्गो पर नहीं सकेंगे कोई भी वाहन, देखिये जारी हुवा सड़को की लिस्ट

धनतेरस और दीपावली पर बाजारों में भीड़ को देखते हुए यातायात पुलिस गोरखपुर शहर में सड़कों का डायवर्सन किया है। जानकारी के अनुसार आपको बता दें कि एस एसपी डॉ गौरव ग्रोवर के अनुसार शुक्रवार 21 अक्टूबर सुबह 10:00 बजे से 27 अक्टूबर भैया दूज को रात 12:00 बजे तक जारी रहेगा, रूट डायवर्सन का सख्ती से पालन करना होगा।

इन सभी मार्गो पर नहीं चलेंगे तीन पहिया, चार पहिया वाहन एवं रिक्शा 

आपको बता दें, मदीना मस्जिद तिराहा से शाह मारूफ रास्ते से सभी प्रकार के तीन चार पहिया वाहनों और रिक्शा इस मार्ग पर प्रतिबंधित रहेंगे।

अलहदादपुर तिराहा से घंटाघर की तरफ रायगंज होते हुए तीन पहिया और चार पहिया वाहन नहीं चलेंगे।

नॉर्मल टैक्सी स्टैंड से घंटाघर जाने वाली मार्ग पर सभी प्रकार के तीन-चार पहिया वाहन एवं रिक्शा भी नहीं चलेंगे।

कचहरी चौराहा/ शास्त्री चौक से घोष कंपनी चौराहा होते हुए रेती चौराहा व घोष कंपनी चौराहा से नक्खास चौक और टाउन हॉल से एडी चौक तक के मार्ग पर सभी प्रकार के तीन और चार पहिया वाहन सहित रिक्शा नहीं चलेंगे।

गणेश चौक से विजय चौराहा, विजय चौक से एडी चौराहा, आर्य नगर चौराहा तक इस मार्ग पर जाने वाले सभी प्रकार के तीन और चार पहिया वाहन सहित रिक्शा भी प्रतिबंधित रहेंगे।

बर्फखाना तिराहा से बसंतपुर चौराहा, घंटाघर चौराहा एवं लाल डिग्गी तक के मार्ग पर सभी प्रकार के तीन और चार पहिया वाहन सहित अरिक्शा नहीं चलेंगे।

सुमेर सागर तिराहा से विजय चौराहा, जटाशंकर तिराहा से अली नगर चौराहा तक सभी प्रकार के तीन ,चार पहिया वाहन, रिक्शा नहीं चलेंगे।

दुर्गाबाड़ी चौराहा से चरण लाल चौक के तरफ सभी प्रकार के तीन चार पहिया वाहन प्रतिबंधित रहेंगे।

कचहरी चौक से गणेश चौराहे की तरफ, जिएम पोस्ट ऑफिस तिराहा-गणेश चौराहा, तमकुही तिराहा से कचहरी चौराहा, विजय चौराहे से गणेश चौराहा, अग्रसेन तिराहे से विजय चौराहा की तरफ चार पहिया, लोडर, ऑटो रिक्शा प्रतिबंधित रहेंगे।

यहां खड़े हो सकेंगे वाहन

  • मल्टीलेवल पार्किंग जलकल
  • सिटी मॉल के सामने
  • सिनेमा रोड पर यूनाइटेड टॉकीज
  • कचहरी टाउन हॉल का मैदान
  • कचहरी क्लब पार्किंग, संबंधित मॉल/ प्रतिष्ठान की पार्किंग

Leave a Comment