कानपूर शहर के इन पांच प्रमुख चौराहो पर शुरू हुवा स्मार्ट काम , पालन नहीं करने पर कटेगा आटोमेटिक चालान

कानपुर शहर के यातायात व्यवस्था को सुधारने के लिए चौराहों को स्मार्ट बनाया जाएगा। आपको बता दें कि पहले चरण में फजलगंज और बड़ा चौराहा समेत शहर के पांच चौराहा को शामिल किया गया है। चौक चौराहों पर पुलिस की उपस्थिति कम हो लेकिन यातायात नियम कानून के दायरे में ही रहे इसके लिए वाहन चालकों को स्मार्ट होना पड़ेगा। अधिकारियों द्वारा शहर के पांच बड़े चौराहों को स्मार्ट बनाने का योजना तैयार किया है। लोगों को स्मार्ट बनाने के लिए सड़को पर होर्डिंग लगाकर नियम कानून सिखाया जा रहा है।डीसीपी ट्रैफिक के बताने के अनुसार यातायात का व्यवस्था सुधारने के लिए स्मार्ट सिटी ट्रैफिक सिस्टम और इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम का शुरुआत किया गया था शहर के प्रमुख चौराहों पर स्वचालित कैमरा लगाए गए, इन कैमरों की मदद से चौक चौराहा पर नियम तोड़ने वाले लोगों का ऑटोमेटिक चालान कट रहा है।

उनका कहना है कि और वह चाहते हैं कि लोग खुद यातायात नियमों का पालन करें। लोगों को जागरूक करने के लिए चौराहों को स्मार्ट बनाया जा रहा है। पहले चरण में फजलगंज और बड़ा चौराहा के साथ-साथ शहर के पांच प्रमुख चौराहे शामिल किए गए हैं। इन चौराहों पर कैमरा की मदद से ई -चालान का व्यवस्था किया गया है। यातायात के नियम को जैसे जैसे सुधार मिलेगा वैसे वैसे पुलिस कर्मियों की उपस्थिति कम करने का कोशिश किया जाएगा लोगों को जागरूक करने के लिए सड़कों पर होर्डिंग लगाए जा रहे हैं।

पहले चरण के लिए पांच चौराहे-
ट्रैफिक व्यवस्था को सुव्यवस्थित करने के लिए पहले चरण में फजलगंज , बड़ा चौराहा, लाल इमली, ईदगाह और परेड चौराहा को स्मार्ट बनाने को लेकर यह काम शुरू कर हो रहा है। इन चौराहों पर होर्डिंग लगा दिए गए हैं और इन पर स्मार्ट कैसे बने इसके बारे में लिखा गया है और पालन ना करने वालों पर चालान भी हो सकता है।

Leave a Comment