कानपूर के महिलाओं को बड़ा तौफा,बनाया जायेगा महिला मार्किट, खरीदारी करना होगा और आसान

कानपुर की महिलाओं को एक  बहुत ही बड़ा तोहफा नगर निगम के द्वारा मिलने जा रहा है। दरअसल महिलाओं के लिए कानपुर में एक महिला मार्केट  बनाए जाने का फैसला लिया गया है।  महिलाओं के खरीदारी के लिए देखा जाए तो शहर में बहुत सारी दुकानें होती हैं, लेकिन महिलाओं के स्पेशली महिला मार्किट बनाया जायेगा। महिला मार्केट बनने  से महिलाओं को भी रोजगार करने का मौका मिलेगा।  मार्केट के बनने से महिलाएं आत्मनिर्भर भी बन जाएंगे और  महिलाएं अपने पैरों पर खड़े होकर खुद का रोजागर कर सकेंगी । 

 

यह महिला मार्केट स्वरूप नगर के घंटाघर नगर में बनाया जाने की योजना है यहां पर अगर जगह की बात करते तो यहाँ  उन्नचास सौ वर्ग मीटर में जगह है।  इस महिला मार्केट की सबसे  खास बात यह होगा कि, इस मार्केट में  खरीदारी करने से लेकर दुकानदार तक सारी महिलाएं ही रहेंगी ।  स्वरूप नगर के घंटा घर में महिला मार्केट में जाम की समस्या पर भी ध्यान दिया गया है यहां पर जाम न लगे  इसके लिए भी एक खास इंतजाम किया गया।  महिला मार्केट में पार्किंग के  लिए अंडर ग्राउंड पार्किंग बनाया जाएगा। 

 

नगर निगम द्वारा तय किया गया जगह घंटाघर लगभग उन्नचास सौ  वर्ग मीटर में फैला हुआ है, अनुमान यह  लगाया जा रहा है कि यहां पर लगभग डेढ़ सौ तक दुकान  हो सकेंग ।  नगर निगम द्वारा तय किए गए जगह पर जो लोग पहले से कब्जा करके रखे हुए हैं उनको नोटिस भी दिया जा रहा है।  महिला मार्केट में शौचालय से लेकर  पेयजल, बैठने के  लिए जगह, लाइट्स और खाने पीने का भी दुकाने  रहेंगे । 

Leave a Comment