उत्तर प्रदेश में सभी शैक्षणिक संस्थान इतने तारीख तक रहेंगे बंद, कोरोना को देखते हुए लिया गया यह फैसला

उत्तर प्रदेश में शैक्षणिक संस्थानों को 6 फरवरी तक बंद रखने का आदेश दिया गया है।  लेकिन ऑनलाइन पढ़ाई पढ़ाई जारी  रहेगा। उत्तर प्रदेश में  कोरोनावायरस के मामले भले ही कम हो रहे हो लेकिन सरकार पढ़ने वाले  बच्चों की सेहत से किसी भी तरह का  समझौता नहीं करना चाहती। सरकार ने कोरोनावायरस के बढ़ते मामलों को देखते हुए 31 जनवरी तक स्कूल बंद करने का आदेश दिया था।  लेकिन आपको बता दें कि  अपर मुख्य सचिव अवनीश कुमार अवस्थी के द्वारा शुक्रवार को इसके बारे में आदेश दिया गया है। यह फैसला कोरोनावायरस को देखते हुए लिया गया है। शैक्षणिक संस्थानो को बंद करने को लेकर आदेश जारी करके 31 जनवरी से बढ़ाकर 6 फरवरी तक कर दिया है। 

प्रदेश में कोरोनावायरस के मामले कम होते दिखाई दे रहा है। आपको बता दे कि मीडिया  रिपोर्ट के अनुसार शुक्रवार को  लगभग आठ  हजार नए  मामले सामने आए हैं  और वही करीब करीब  15000 लोग कोरोनावायरस संक्रमण से ठीक भी हुए हैं। लेकिन सक्रिय मामलों की संख्या 65 हजार 263 हो गया है जिनमे से 63 हजार ७६ लोग होम आइसोलेशन में है। उत्तर प्रदेश में  संक्रमण दर  घटकर 4.54  हो गया है  जबकि पहले दर 7.78 था। कोरोनावायरस के मामले अभी घट रहे में हैं लेकिन आगे बढ़ भी सकते हैं। एक्सपर्ट के मुताबिक  कोरोना का पिक अभी आना बाकी है। एक्सपर्ट के अनुसार कोरोनावायरस संक्रमण अभी फरवरी में बढ़ने वाला है। अगर मामले ज्यादा बढ़ने लगेंगे तब सरकार कुछ भी योजना कर सकती है। लेकिन लोगो से अपील कर रही है की भीड़ भाड़ वाले जगहों पर न जाये, अपना और अपनों का ख्याल रखे। #coronavirus #uttarpradeshcoronanews 

Leave a Comment