शहर को प्रदूषण से निजात दिलाने के लिए इलेक्ट्रॉनिक बसों का संचालन शुरू किया गया है। शहर में पहले से तो इलेक्ट्रॉनिक बसे तो चल ही रही थी। साल के पहले दिन इलेक्ट्रॉनिक बसों का एक और बेड़ा शनिवार को सड़कों पर उतारा गया है। आपको बता दें कि रनिया, पनकी रूट पर भी इलेक्ट्रिक बसों का संचालन शुरू किया जा रहा है। इस रूट पर आने जाने वाले लोगों को काफी सुविधा मिल जाएगी।

जैसे कि पता है आज नए साल का पहला दिन है और आज के दिन 20 इलेक्ट्रॉनिक बसों का संचालन सिटी ट्रांसपोर्ट सर्विस के तरफ से संचालन के लिए सड़कों पर उतार दिया गया है। इन इलेक्ट्रॉनिक बसों को अहिरावा से रनिया पनकी पड़ाव के मध्य चलाया जाएगा। मीडिया स्पोर्ट्स के अनुसार संजीव नगर से घंटाघर भाटिया होटल पनकी मंदिर तक 8 बसों का संचालन किया जाएगा। इन बसों का संचालन संजीव नगर रामा देवी टाटमिल घंटा घर बांस मंडी डीप्ति पड़ाव संगीत टॉकीज जरीब चौकी विजय नगर भाटिया होटल पनकी मंदिर आवास विकास चौराहा मिर्जापुर कल्याणपुर तक की जाएंगी। बाकी बचे बसों का संचालन रामा देवी मोती झील फजलगंज बारा देवी किदवई नगर घंटाघर तक किया जाएगा।

किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं बरती जाएगी-मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार डीवि सिंह संचालन प्रबंधक के अनुसार 40 इलेक्ट्रॉनिक बसें लगभग 10,000 यात्रियों को यात्रा का सुविधा पुरे दिन में दे रहीं है और लगभग 1 लाख 35 हजार का इनकम हो रहा है। इलेक्ट्रॉनिक बसों के मरम्मत और सफाई की जिम्मेदारी कार्यदाई संस्था के ऊपर है। बसों के रखरखाव में किसी भी प्रकार का लापरवाही को नजर अंदाज नहीं किया जा सकता है।

Rajan Sharma

Our motive to spread genuine and verified news of all over India.

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *