बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों के लिए एक अच्छी खबर आई है आपको बता दें कि गंगा के बढ़ते जलस्तर को देखते हुए फरक्का का गेट खोल दिया गया है। फरक्का जो कि पश्चिम बंगाल में स्थित है इसका गेट इस लिए खोल दिया गया है क्योंकि उत्तर प्रदेश और बिहार को बाढ़ से बचाया जा सके। उत्तर प्रदेश के पूर्वांचल के गंगा किनारे बसे बस्तियों में बाढ़ के पानी घुस चुका है जिसके कारण हजारों गांव से संपर्क टूट गया है ऐसे में लोग पलायन भी करना शुरू कर दिये है। लगातार बारिश होने के कारण गंगा का जलस्तर लगातार बढ़ता जा रहा है। ऐसे में हालत ख़राब होता दिखाई दे रहा है।

बनारस में गंगा के जलस्तर की बात करें तो केंद्रीय जल आयोग के अनुसार रात 8:00 बजे बुधवार को गंगा का जलस्तर 72.14 मीटर था। जबकि गंगा के ऊपरी जो जिले हैं अगर उनकी बात करें तो फाफामऊ रात 8:00 बजे 86.05 मीटर था। इसमें खास बात यह है कि गंगा का जलस्तर सभी जिलों में 1 सेंटीमीटर प्रति घंटा की दर से बढ़ाव् की गति रात तक बना रहा। केंद्रीय जल आयोग के अनुसार गुरुवार सुबह 8:00 बजे तक 72.23 मीटर रहा होगा। यदि जलस्तर बढ़ा या घटा दो अनुमान में भी बदलाव हो सकता है।

आपको बता दें कि मध्य प्रदेश और राजस्थान में हो रही बारिश के कारण गंगा का जलस्तर बढ़ा दिया है। आप यह भी जान लीजिए कि मध्य प्रदेश की दो नदियां वेतवा और केन इनके अलावा चंबल नदी जो राजस्थान से निकली है यह नदियां यमुना नदी का जलस्तर को बढ़ा दिया है और इनकी वजह से गंगा का जलस्तर बढ़ा हुआ है। जिसके कारन गंगा के किनारे वाले वस्तियों के लिए खतरा बना हुआ है।

Rajan Sharma

Our motive to spread genuine and verified news of all over India.

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *