यूपी में बना देश का पहला बेहतरीन लूडो पार्क, दो हजार किलो वेस्ट प्लास्टिक से हुवा तैयार, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

देश का पहला प्लास्टिक वेस्ट लूडो पार्क उत्तर प्रदेश के कानपुर में बनाया गया है यह पार्क कानपुर में मोती झील स्थित कारगिल पार्क में प्लास्टिक वेस्ट लूडो पार्क की शुरुआत की गई है। सबसे बड़ी बात यह है कि इंडिया वर्ल्ड रिकॉर्ड और एशिया वर्ल्ड रिकॉर्ड में भी दर्ज हो गया है. यही नहीं दोनों संस्थाओं से प्रमाण पत्र भी जारी कर दिया गया है। इस पार्क के माध्यम से सिंगल यूज प्लास्टिक से होने वाले नुकसान से लोगों को जागरूकता फैलाया जा रहा है।

दो हजार किलोग्राम प्लास्टिक से बना है लुडो पार्क
इस पार्क के बारे में आपको बता दें कि इसको 2000 किलोग्राम सिंगल यूज प्लास्टिक व मल्टी लेयर्ड पैकेजिंग मैटेरियल का उपयोग करके लूडो के जैसे बनाया गया है। पार्क में लूडो की गोटीयों की जगह पर स्टूल बनाया गया है इस पॉइंट को सेल्फी पॉइंट के लिए बनाया गया है। इस पार्क के जरिए लोगों को यह समझाने की कोशिश की रही है कि बेकार प्लास्टिक का हम किस तरह उपयोग करें ताकि पर्यावरण को कोई नुकसान ना पहुंचे।

देश देश का पहला लूडो पार्क का शुरुआत सांसद देवेंद्र सिंह ने किया है और इस मौके पर उन्होंने कहा कि प्लास्टिक हमारे लिए बहुत ही नुकसानदायक है और इसे हटाने के लिए सभी को जागरूक होना पड़ेगा। अगर पूरा शहर प्लास्टिक हटाने के लिए ठान ले तो यह अवश्य हट जाएगा। इनके अलावा मौके पर मंडलायुक्त ने भी बच्चों को जागरूक करते हुए समझाया कि जनजीवन को प्लास्टिक कैसे नुकसान पहुंचा रही है। आगे उन्होंने कहा कि स्कूलों में भी अभियान चलाया जाए ताकि बच्चे अपने माता-पिता को प्लास्टिक से होने वाले नुकसान के बारे में जागरुक कर सके।

Leave a Comment