परिवहन विभाग द्वारा वाहनों में हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट लगाना पहले अनिवार्य किया गया था जिसका डेट अभी बढ़ा दिया गया है। वही सभी वाहनों में हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट लगाने का अंतिम तिथि नवंबर 2022 तक अनिवार्य कर दिया गया है। हम आपको बता दें कि वाहनों में लगे नंबर प्लेट के आखिरी अंक के अनुसार नया डेट जारी किया गया है जिसके अनुसार आप नंबर प्लेट लगवा सकते है।

कोरोनावायरस महामारी और कर्फ्यू के दौरान एचएसआरपी का काम ठप हो गया था। जिसकी वजह से लोग काफी परेशान हुए और काम नहीं हो पाया। कर्फ्यू को दौरान डीलर की दुकानें बंद होने की वजह से नंबर प्लेट नहीं बन पाई। वही एचएसआरपी नहीं बनने के कारण बहुत से वाहन मालिक काफी परेशान हो गए थे।

कर्फ्यू के दौरान हुई दिक्कतों को देखते हुए परिवहन विभाग ने सभी वाहन मालिकों को एक्स्ट्रा समय दे दिया है। पहले हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट लगाने का डेट जुलाई 2021 से जुलाई 2022 तक नंबर प्लेट के आखिरी अंक के अनुसार तारीख तय किया गया था। लेकिन अब यह तारीख बढ़ाकर नवंबर 2022 तक कर दिया गया है।

हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट लगावाने के लिए अंतिम अंग के अनुसार निर्धारित तिथि

0 या 1 अंक –         15 नवंबर 2021
2 या 3  अंक –       15 फरवरी 2022
4  या 5  अंक-        15 मई 2022
6 या 7 अंक –         15 अगस्त 2022
8 और 9 अंक-       15 नवंबर 2022

Rajan Sharma

Our motive to spread genuine and verified news of Kanpur, Gorakhpur, Uttar Pradesh, Bihar and all over India.

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *