मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दूसरी बार उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने जा रहे हैं। शपथ समारोह का आयोजन 25मार्च को शहीद पथ इकाना स्टेडियम में किया जाएगा। इस शपथ समारोह में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ साथ कई अन्य मंत्री भी मौजूद रहेंगे। शपथ समारोह में अन्य मंत्री भी योगी आदित्यनाथ के साथ शपथ लेंगे। योगी आदित्यनाथ 5 साल के कार्यकाल पूरा करने के बाद फिर से सत्ता में वापस आये है और सरकार बनाने जा रहे है।

आपको बता दें कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दूसरी बार जीत हासिल करके 37 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़कर इतिहास रच दिया है। सूत्रों के अनुसार मुख्यमंत्री योगी के शपथ समारोह कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राज नाथ सिंह वहीं भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा मौजूद रहेंगे। इनके अलावा भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्री,केंद्र सरकार के कई मंत्री, भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारी भी कार्यक्रम में मौजूद रहेंगे।

मिली जानकारी के अनुसार शपथ समारोह 25 मार्च को शहीद पथ स्थित इकाना स्टेडियम में आयोजित किया जाएगा। जिसमें सपा संरक्षण मुलायम सिंह यादव, बसपा सुप्रीमो मायावती, वहीं सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव, राष्ट्रीय अध्यक्ष कांग्रेस सोनिया गांधी और सचिव प्रियंका गांधी वाड्रा के साथ-साथ विपक्षी दलों के कई नेताओं को भी आमंत्रित किया जाएगा। यही नहीं केंद्र और प्रदेश सरकार के योजनाओं के लाभार्थियों को भी बुलाया जाएगा, लाभार्थियों में महिलाओं की भागीदारी पर्याप्त रहेगी। 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए मंत्रिमंडल का गठन किया जा सकता है। जानकारी के अनुसार बहुत से नाम तय कर लिए गए है।

Rajan Sharma

Our motive to spread genuine and verified news of all over India.

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *