वैशाली पथ प्रमंडल,हाजीपुर द्वारा टोल प्लाजा NH 22 से दौलतपुर बाईपास पथ के चौड़ीकरण और मजबूतीकरण कार्य को स्वीकृति मिल गई है, और इस कार्य के लिए ₹2449.65 लाख की लागत लग रही है।
टोल प्लाजा NH22 से दौलतपुर बाईपास नवीनीकरण
हाजीपुर, भारत के बिहार राज्य के वैशाली जिले स्थिति एक नगर है, और यह जिले का मुख्यालय भी है। हाजीपुर बिहार के सभी मुख्य शहरों से राज्यमार्गो द्वारा जुड़ा हुआ है। लोगों के आवागमन को ध्यान में रखते हुए सड़क निर्माण विभाग, बिहार सरकार द्वारा हाजीपुर में बने टोल प्लाजा NH- 22 से दौलतपुर बाईपास के ₹2449.65 लाख की लागत से नवीनीकरण होने की जानकारी दी गई है।
10.10 किलोमीटर लंबे टोल प्लाजा NH- 22 से दौलतपुर बाईपास का अब नवीनीकरण होने जा रहा है। लोगों की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए और उनके आवागमन को सुचारू रूप से चलाने के लिए इस पथ के चौड़ीकरण और मजबूतीकरण हेतु प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान कर दी गए है।