इसी महीने दीपावली और छठ पूजा है इस समय नियमित चलने वाली ट्रेनों में सभी सीटें फुल हो चुकी हैं। लेकिन आपको बिल्कुल घबराने की जरूरत नहीं है आज हम आपको एक और स्पेशल ट्रेन के बारे में बताने जा रहे हैं जो आनंद विहार- जोगबनी वाया गोरखपुर चलाई जाएगी। आपको बता दें कि यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे प्रशासन ने आनंद विहार टर्मिनस- जोगबनी- आनंद विहार टर्मिनस स्पेशल ट्रेन का संचालन 18 अक्टूबर से 8 नवंबर तक कुल चार फेरों के लिए चलाएगा। हम आगे भी इस ट्रेन से जुडी अपडेट आपतक पहुंचते रहेंगे। देखिये टाइम-टेबल

यह रेहगा टाइम-टेबल 

पूर्वोत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी पंकज कुमार सिंह के अनुसार गाड़ी संख्या-04010 आनंद विहार टर्मिनस- जोगबनी सप्ताहिक स्पेशल ट्रेन, 18 अक्टूबर से 8 नवंबर तक आनंद विहार टर्मिनल से रात 11:45 बजे से खुलेगी और दूसरे दिन दोपहर 2:30 बजे गोरखपुर पहुंचेगी, फिर यहां से चलकर सुबह 5:20 बजे जोगबनी पहुंचेगी।

वापसी यात्रा के लिए गाड़ी संख्या-04009 जोगबनी-आनंद विहार टर्मिनल सप्ताहिक स्पेशल ट्रेन, जोगबनी से सुबह 9:00 बजे से खुलेगी और रात 11:30 बजे गोरखपुर पहुंचेगी। यहां से चलकर अगले दिन शाम 4:05 बजे आनंद विहार टर्मिनस पहुंचेगी। आपको बता दें कि आनंद विहार टर्मिनस- जोगबनी- आनंद बिहार टर्मिनस स्पेशल ट्रेन में कुल 24 कोच लगाए जाएंगे।

Kush Singh

I write and review news over Kanpuriya News. My focus is to bring people near positive and genuine news only.

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *