HMD Global के द्वारा ग्लोबल मार्केट में Nokia XR21 नाम के जबरदस्त स्मार्टफोन को लॉन्च किया गया। इस नए फोन को Qualcomm Snapdragon 695 चिपसेट के माध्यम से संचालित किया जाता है। इसमें 64mp का प्राइमरी कैमरा है, और यह एक रग्ड फोन है। जिसमें 1P69k की रेटिंग भी मिलती है। जिसकी मदद से फोन को धूल, मिट्टी, पानी और हाई टेंपरेचर वाले मौसम में भी सुरक्षित रखा जा सकता है।

Nokia XR21 के फीचर्स-

कंपनी के द्वारा ऐसा प्रॉमिस किया गया है कि यह एक ऐसा मजबूत फोन है जो इनडोर और आउटडोर दोनों के लिए ही बेस्ट पार्टनर रहेगा। ध्यान देने वाली बात यह है कि, इस स्मार्टफोन को पहले Nokia XR30 के रूप में लांच करने की संभावना थी। लेकिन इसे Nokia XR21 के रूप में लांच किया गया है। जो इस स्मार्टफोन को Nokia XR20 का उत्तराधिकारी बना देता है।

Nokia XR21 की कीमत-

जर्मनी में Nokia XR21 EUR 599 (लगभग 54,216 रुपये) में मिल रहा है, और यह यूके में GBP 499 (लगभग 51,267 रुपये) में एकमात्र 6GB + 128GB मॉडल में मिल रहा है। एकदम नया और झक्कास Nokia XR21 मौजूदा समय में जर्मनी और कुछ बाजारों में भी उपलब्ध है। यह जून से यूके में उपलब्ध कराया जाएगा। इस स्मार्टफोन में दो कलर ऑप्शन मिल रहे हैं- पाइन ग्रीन और मिडनाइट ब्लैक।

Nokia XR21 के स्पेसिफिकेशंस-

Nokia XR21 स्मार्टफोन में 6.49 इंच का FHD+ 20:9 डिस्प्ले मिल रहा है, जिसमें 120Hz का रिफ्रेश रेट है साथ ही 550 निट्स तक की ब्राइटनेस मिल रही है। LED फ्लैश और 8MP अल्ट्रा-वाइड कैमरा के साथ 64MP का रियर कैमरा दिया गया है। रियर कैमरा 16MP का सेल्फी कैमरा है।Qualcomm Snapdragon 695 का चिपसेट है। जो Adreno 619L GPU के साथ मिल रहा है। अगर हम स्टोरेज की बात करे तो, 6GB रैम और 128GB की आंतरिक स्टोरेज है।
4800mAh की बैटरी है जिसे 33W का फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिल रहा है।
यह स्मार्टफोन OS: Android 12 पर बेस्ड है। IP Rating: IP68/IP69K की है। 3.5 मिमी का ऑडियो जैक, साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर, USB Type-C, ब्लूटूथ 5.1, स्टीरियो स्पीकर और अन्य फैसिलिटी भी मिल रही है।

Kush Singh

I write and review news over Kanpuriya News. My focus is to bring people near positive and genuine news only.