आज हम आप लोगों को जिले के बारे में बताने जा रहा है। कानपुर भारत के उत्तरी राज्य के उत्तर प्रदेश में गंगा नदी के दक्षिणी तट पर बसा हुआ एक जिला है। कानपुर को उत्तर प्रदेश का एक प्रमुख औद्योगिक नगर भी कहा जाता है। यह जिला उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से लगभग पश्चिम दिशा में है। कानपुर को उत्तर प्रदेश का औद्योगिक राजधानी भी कहा जाता है। कानपुर का मूल नाम कान्हापुर था।

 

कानपुर की स्थापना-
कानपुर शहर की स्थापना की बात करें तो इस शहर की स्थापना हिंदू सिंह नाम के एक राजा ने किया था। हिंदू सिंह राजा सचेंदी राज्य के रहने वाले थे। इस नगर की उत्पत्ति सचेन्दी राजा हिंदू सिंह, इस नगर की उत्पत्ति के बारे में इतना प्रमाणित है कि अवध के नवाबों में अंतिम शासन काल में अंतिम चरण में कानपुर, पटकापुर, कुरसवाँ , जूही और सीमा मऊ गांव के मिलने के बाद बना था। इस नगर का शासक के साथ-साथ पड़ोस के प्रदेश का भी शासक भी कनौजी ही रहे, इस नगर का शाशक कालपी के हाथों में भी रहा और वही बाद में इस नगर शाशक मुसलमानों के हाथों में रहा।

 

कानपुर रेल मार्ग
कानपुर सेंट्रल रेलवे स्टेशन से देश के विभिन्न शहर और राज्यों से ट्रेनें यहाँ से जुड़ी हुई है। कानपुर सेंट्रल स्टेशन से नियमित चलने वाली रेलगाड़ियां राजधानी, शताब्दी, मगध विक्रमशिला, वैशाली, पुष्पक, संगम, और निलांचल जैसे प्रमुख ट्रेनें हैं।

 

कानपुर का सड़क मार्ग

कानपुर शहर देश के कई बड़े प्रमुख शहरों से जुड़ा हुवा है । कानपुर शहर को राष्ट्रीय राजमार्ग 25 कानपुर को प्रमुख शहरो से जोड़ता है जैसे नवाबों का शहर लखनऊ, झांसी और शिवपुरी। वहीं राष्ट्रीय राजमार्ग 2 की बात करें तो यह मार्ग दिल्ली, इलाहाबाद, आगरा और महलों का शहर कहा जाने वाला कोलकाता से जुड़ा हुआ है।

 

हवाई मार्ग

कानपुर के पास एक अपना हवाई अड्डा चकेरी एयरपोर्ट है। चकेरी एयरपोर्ट कानपुर शहर से 17 किलोमीटर दूरी पर है एयरपोर्ट को भारतीय वायुसेना के लिए बनाया गया था। यहां से देश के कई हिस्सों दिल्ली, अहमदाबाद और मुंबई समेत देश के कई हिस्सों के लिए प्लेन उड़ान भर्ती हैं।

 

कानपुर फेमस  जगह

कानपुर शहर में पर्यटकों के लिए घूमने  की जगह की बात  करें तो  हम आपको बता दें कि इस नगर में कई खास स्थान मौजूद है  जो आपको बहुत ही पसंद आएगा।  जैसे कानपुर चिड़ियाघर, मखदूम बाबा  बाजार, हबीबा मस्जिद, जजमो   टीला,  सिद्धार्थ घाट, जिन्नति मस्जिद और जजामो मस्जिद आदि जगहों पर जाकर अद्भुत नजारों का लुफ्त उठा सकते हैं। 

  • श्री राधा कृष्ण मंदिर
  •  जैन ग्लास मंदिर
  •  कमला रिट्रीट
  •  जाज मऊ
  •  फूल बाग
  •  एलेन फॉरेस्ट जू
  • नाना राव पार्क
  • कानपुर मेमोरियल चर्च

 

कानपुर के फेमस मंदिर

राधा कृष्ण मंदिर
कानपुर के प्रसिद्ध मंदिरों में से एक राधा कृष्ण मंदिर जो श्रद्धालुओं को काफी आकर्षित करता है। इस मंदिर को जे के मंदिर के नाम से भी जाना जाता है। इस मंदिर में राधा कृष्ण के अलावा लक्ष्मी नारायण, श्री अर्धनारीश्वर, नर्मदेश्वर, हनुमान जी की मूर्ति स्थापित किया गया। हालांकि जेके ट्रस्ट द्वारा निर्मित यह मंदिर श्री राधा कृष्ण को ही समर्पित है।

 

जैन ग्लास मंदिर
जैन ग्लास मंदिर की बात करें तो यह मंदिर नाम से ही पता चलता है कि कांच से बनाया गया होगा। जैन ग्लास मंदिर प्राचीन मंदिरों में से एक है। इस मंदिर का डिजाइन श्रद्धालुओं को काफी लुभाता है। इस मंदिर में कांच और तारा चीनी की एक बेहतरीन नजरा देखने को मिलती है। इस मंदिर में महावीर और तीर्थंकरों की मूर्तियां स्थापित है। जैन ग्लास मंदिर का निर्माण जैन समुदाय धर्म के 24 तीर्थकरो की स्मृति से करवाया गया था।

 

द्वारकाधीश मंदिर

द्वारिकाधीश मंदिर भगवान श्री कृष्ण को समर्पित है और यह मंदिर कानपुर के कमला टावर के पास बनाया गया है। सभी रीति-रिवाजों को फॉलो करने वाला यह कानपुर का काफी आकर्षित करने वाला मंदिर है।

 

भीतरगांव मंदिर
यह मंदिर का बहुत ही प्रसिद्ध मंदिर है बताया जाता है कि हम मंदिर का निर्माण छवि शताब्दी में स्वर्णिम गुप्त काल के दौरान करवाया गया था।

Rajan Sharma

Our motive to spread genuine and verified news of all over India.

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *