कोरोना की रफ्तार धीमी पड़ने लगी है। यात्रियों की भीड़ रेलवे स्टेशनों पर बढ़ गया है। यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे ने अपने कई ट्रेनों की फेरे भी बढ़ा दिए हैं। वहीं कई ट्रेनें चलाने का भी फैसला किया है। रेलवे चार और ट्रेनों का संचालन शुरू करने का फैसला किया है।  रेलवे द्वारा  चारो ट्रेने  आनंद विहार से चलाने का फैसला किया है। वही आनंद विहार से भागलपुर तक चलने वाली गरीब रथ को भी 14 जून से चलाने का फैसला लिया गया है।

 

ट्रेन नंबर – 025 79, यह ट्रेन दोपहर 2:35 बजे से हटिया स्टेशन से चलकर 4:20 बजे कानपुर और वही दोपहर 1:10 बजे आनंद विहार स्टेशन पहुंचेगी। वापसी में यह ट्रेन 02580 आनंद विहार टर्मिनल से रात 8:45 बजे से चलेगी वही रात 1:50 बजे कानपुर सेंट्रल स्टेशन पहुंचेगी, फिर यहां से  ट्रेन शाम 4:45 बजे हटिया स्टेशन पहुंचेगी। खबर के अनुसार यह ट्रेन 16 से 28 जून तक चलाई जाएगी।

 

गाड़ी नंबर  02583 दोपहर 1:40 बजे हटिया से चलेगी, यह ट्रेन 6:40 बजे कानपुर सेंट्रल होते हुए दोपहर 1:10 बजे आनंद विहार स्टेशन पहुंचेगी, वापसी में ट्रेन 02584 आनंद विहार टर्मिनल से रात 8:45 बजे चलक्र वही कानपुर रात 1:50 बजे होते हुए हटिया स्टेशन शाम 7:40 बजे पहुंचेगी। ट्रेन 15 से 30 जून तक चलाई जाएगी।

 

गाड़ी संख्या 04412 यह  ट्रेन शाम 5:20 बजे आनंद विहार से चलकर कानपुर सेंट्रल स्टेशन रात 10:15 बजे होते हुए भागलपुर सुबह 10:55 बजे पहुंचेगी। वापसी के गाड़ी संख्या 04411 ट्रेन दोपहर 1:40 बजे भागलपुर से चलकर कानपुर सेंट्रल रात 3:20 बजे होते हुए आनंद विहार स्टेशन 8:50 बजे पहुंचेगी। याह ट्रेन खबर  के अनुसार 14 जून से चलाया जाएगा।

 

ट्रेन संख्या 02585  ट्रेन सुबह 10:00 बजे संतरागाछी स्टेशन से से चलकर कानपुर सेंट्रल रात 3:10 बजे होते हुए आनंद विहार सुबह 8:40 बजे पहुंचेगी, वही वापसी की बात करें तो गाड़ी संख्या 025 86 आनंद विहार स्टेशन से दोपहर 1:25 बजे से चलेगी और शाम 7:25 बजे कानपुर सेंट्रल पहुंचेगी और दूसरे दिन संतरागाछी शाम 4:15 बजे पहुंचेगी। यह ट्रेन 14 जून से 29 जून तक चला जाएगा।

Rajan Sharma

Our motive to spread genuine and verified news of all over India.

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *