कोरोना संक्रमण तो आजकल हर चीज को प्रभावित कर रहा है और ऐसे में कोविड,मौसम भी विमान सेवा को प्रभावित कर रही हैं। विमान में यात्री लोड नहीं मिलने के कारण विमान कंपनियां फ्लाइट को रद्द कर रही है इसके साथ ही शेड्यूल में भी बदलाव हो रहा है। आपको बता देंगे दिल्ली मुंबई या फिर बैंगलोर की फ्लाइट हो सभी में यात्रियों के लोड दिन पर दिन कम होते दिखाई दे रहा है। फ्लाइट में 50% से भी कम यात्री यात्रा कर रहे है। मुंबई और दिल्ली के लिए फ्लाइट सेवा को 30 जनवरी तक के लिए निरस्त किया गया है। बीते दिन मंगलवार को स्पाइसजेट ने दिल्ली जाने वाली फ्लाइट को अचानक से रद्द कर दिया था। स्पाइसजेट कंपनी ने इसके पहले भी मुंबई विमान सेवा को कुछ दिनों के लिए निरस्त किया था। वही एक बार फिर 30 जनवरी तक के लिए मुंबई और दिल्ली के फ्लाइट को निरस्त किया है।

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इंडिगो विमानन कंपनी ने बेंगलुरु और मुंबई की फ्लाइट भी एक-एक दिन बाद कर दिया है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार एयरपोर्ट अधिकारी ने बताया है कि विमानन कंपनी स्पाइसजेट की फ्लाइट दिल्ली और इंडिगो की फ्लाइट मुंबई को मंगलवार को आना था। दिल्ली की फ्लाइट को अचानक रद्द कर दिया गया,लेकिन वही मुंबई की फ्लाइट आई। विमान कंपनी यात्री लोड नहीं मिलने के कारण फ्लाइट्स रद्द कर रही है और वही सचेडूले में भी बदलाव किया जा रहा है।#kanpurflghts #kanpurchakeriairport #kanpurflightscancel #kanpurnews

Rajan Sharma

Our motive to spread genuine and verified news of all over India.

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *