कानपुर पर्यटकों को बड़ी रहत , शहर के धार्मिक और इतिहासिक स्थलों के लिए चलायी जाएँगी स्पेशल इलेक्ट्रिक एसी बसें

अब कानपुर के लोगों को धार्मिक स्थल पर घूमने के लिए अपनी जेब को ढीली नहीं करनी पड़ेगी क्योंकि शहर के धार्मिक और ऐतिहासिक स्थलों पर सामान्य किराए पर ही बसों को चलाने की योजना बनाई जा रही है। धार्मिक और ऐतिहासिक स्थलों पर घूमने के लिए पर्यटकों को बड़ी राहत मिलने वाली है। शहर मर दिल्ली की तर्ज पर यह बसें चलाई जाएंगी ताकि लोग अपने परिवार के साथ पर्यटन स्थलों पर घूम सकें। मंडलायुक्त ने पर्यटकों को एसी बसों में सामान्य किराए पर भ्रमण कराने पर जोर दिया है। वही कानपुर सिटी ट्रांसपोर्ट सर्विसेज लिमिटेड के द्वारा इसके लिए काम करना शुरू कर दिया गया है।

बता दे की मिली जानकारी के अनुसार दिल्ली के तर्ज पर अब कानपुर में पर्यटन और इतिहासिक स्थलों पर घूमने के लिए पर्यटकों को अपनी जेब ढीली करने की जरूरत नहीं पड़ेगी। पर्यटकों के लिए एक टूर पैकेज तैयार किया जा रहा है ताकि जिससे वह इन जगहों का आनंद ले सके। इन इलेक्ट्रिक बसों में घूमने के साथ-साथ पर्यटकों को नाश्ता का भी व्यवस्था कराने पर भी मंडलायुक्त ने जोर दिया है। के सी टी एस एल के अधिकारियों के अनुसार शुरुआत में सिर्फ दो बसे ही चलाई जाएंगी। यह दोनों बसें शहर के एक दूसरे छोर से चलाई जाएंगे। इन बसों का ठहराव शहर के बीच में भी रखा जाएगा। इन बसों के चलने से शहर और आस पास के लोगो को बड़ी रहत मिलने वाली है। ये इलेक्ट्रिक और एसी वाली बसें रहेंगी।

Leave a Comment